हेलो दोस्तों,
घुटवा कबाब एक मशहूर कबाब है जो काफी ज़्यादा मज़े का होता है बात लखनऊ की आती है घुटवा कबाब का नाम हमेशा ऊपर रहता है । यह एक ऐसा कबाब है जो अपनी नर्माहट और मसलो की गहराई के लिए मशहूर है । यह कबाब मुँह में घुल जाने वाला स्वादिष्ट कबाब है ।
घुटवा कबाब क्या है।
भारतीय व्यंजनों की विविधता और स्वाद विश्वभर में प्रसिद्ध है । इन व्यंजनों में से खास व्यंजन में से खास है घुटवा “कबाब” यह उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र, खासकर लखनऊ और आसपास के इलाको में बनाया जाने वाला एक पारम्परिक और नवाबी कबाब है । इस व्यंजन की खासियत है इसकी नरम बनावट ही खास बात है ।
“घुटवा” शब्द का अर्थ है – “घोटा हुआ” या “पीसा हुआ”। इसका नाम इसलिए पड़ा क्युकी इस कबाब को कीमे और मसालों के साथ घोटा जाता है इससे वह एकदम मुलायम और सोंधा हो जाता है यह रेसिपी खास मौको पर ही बनाया जाती है इसमें समय और लागत दोंनो लगते है लेकिन इसके टक्कर के कबाब भी कोई नहीं है लखनऊ की शान है ये रेसिपी तो चलिए बनाते है अपने किचन में चटपटे घुटवा कबाब ।







घुटवा कबाब की सामग्री
- कीमा (कीमा/चिकन): 500 ग्राम
- कच्चा पपीता: 2 टीस्पून
- प्याज़ (बारीक कटी हुई): 2,3
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 2 टीस्पून
- हरी मिर्च: 2,3 बारीक कटी हुई
- गरम मसाला: 1 टीस्पून
- दही: 150 ग्राम
- जीरा पाउडर: ½ टीस्पून
- धनिया पाउडर: 1 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर: 1 टीस्पून
- नमक: स्वादनुसार
- बेसन:2 टेबल स्पून (बाइंडिंग के लिए)
- जायफल¼,जावित्री ¼,सॉफ½, कालीमिर्च,4,5 अदद, सबूत धनिया ¼टीस्पून (भूना पाउडर)
- गुलाब जल: 1 टीस्पून
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- देसी घी या तेल: तलने के लिए
घुटवा कबाब बनाने की विध
-
कीमे की तैयारी:
- सबसे पहले कीमे को अच्छी तरह धोकर पानी निकाल ले।
- अब कीमे को एक बर्तन में डाल उसमे पपीते का पेस्ट और नमक लगा कर 4,5 घंटे छोड़ दे कीमे में पानी छूटेगा उसका पानी फेक दे।
- अब एक कढ़ाई में तेल डालें तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमे प्याज़ डालें प्याज़ को गोल्डन ब्राउन करे।
- कीमे को कढ़ाई में डालें कुछ देर भूने।
- बेसन को हल्का भून ले।
- कबाब को लो फ्लैम पर ही भूने, हाथ चलाती रहे वरना नीचे से जल जाएगा।
- बहुत ज्यादा ड्राई हो तो उसमे दूध एक कप डाल के मथे।
- सरे मसाले डालें, दही डालें, बेसन डालें अच्छे से सब भूने थोड़ा गोल्डन प्याज़ भी पेस्ट बना के डालें।
- खुशबू के लिए अलग से तैयार मसाला बुनने के बाद लास्ट में डालें कुछ देर भूने अच्छे से सब को मथ दे।
- अब धनिया पत्ता डालें ।
- गुलाब जल डालें ।
- गैस ऑफ़ करे ।
- कोयले का स्मोक दे ऊपर से देसी घी या बटर डालें खुशबू और टेस्ट लाजवाब होगा और सॉफ्ट भी लगेगा ।
- नीबू और हरी चटनी के साथ चपाती और पराठा के साथ खाए ।
टिप्स और ट्रिक्स (Tips एंड Tricks)
- कच्चा पपीता मटन को बहुत नर्म बना देता है
- मसालों को भून कर पावडर करे ताकि खुशबू गहरी हो।
- अगर वेज बना रहे है सोया कीमा या मशरूम का उपयोग करे।
घुटवा कबाब के प्रकार
घुटवा कबाब मूल रूप से मटन या बीफ से बनाया जाता है, लेकिन आजकल कई वैरिएशन उपलब्ध है।
- मटन घुटवा कबाब – पारंपरिक प्रकार, मसालेदार और बेहद नर्म ।
- बीफ घुटवा कबाब – कुछ जगह यह बहुत फेमस है ।
- चिकन घुटवा कबाब – हल्का स्वाद, चिकन प्रेमियों के लिए ।
- वेज घुटवा कबाब – शाकाहरी विकल्प जिसमे सोया,मशरूम, और कच्चे केले का होता है
- फिश घुटवा कबाब – तटीय क्षेत्रों में लोकप्रिय, फिश ही होती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवालो के जवाब
1.घुटवा कबाब और शामी कबाब में क्या अंतर है ?
घुटवा कबाब बेहद नरम होता है और इसमें मसालों की मात्रा अधिक होती है । शामी कबाब में चना दाल डाली जाती है जबकि गुटवा में नहीं, शामी को चबाना पड़ता है घुटवा कबाब मुँह में घुल जाता है
2. क्या घुटवा कबाब को ओवेन में बेक किया जा सकता है ?
नहीं, पांरपरिक स्वाद तवे या कढ़ाई में भूनने से ही आता है।ओवन में कबाब कच्चा और ड्राई रहता है ।
3.घुटवा कबाब को स्टोर कैसे करे ?
हम कबाब को 3,4 दिन आराम से स्टोर कर सकते है। जब खाना हो। कबाब को पूरी तरह पका के कबाब कोआप फ्रीज़र में 1 हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है । दोबारा गर्म करते समय तवे पे पानी की छींटे डालें ऊपर से बाद में घी डालें गर्म करे।
4.घुटवा कबाब को परोसने तरीका क्या है ?
- हरी धनिया-पुदीना चटनी के साथ
- सिरका वाले प्याज़ के साथ
- नरम रोटी या पराठे के साथ
- ऊपर से नीबू और चाट मसाला छिड़क कर
घुटवा कबाब का स्वाद लेना है तो ये आसान तरीका अपने और लखनऊ के फेमस कबाब का आप भी अपनी फॅमिली या दोस्तों के साथ लुत्फ़ उठाए वो भी इतनी जल्दी बन कर तैयार होगा लोग आपकी तारीफे करते नहीं थकेंगे तो, ज़रूर ट्राई करे।
Thank YOU:
Also read: दही वड़े: चटपटे मलाईदार स्वाद (dahi vade)

Leave a Reply