हैलो दोस्तों, sadia foods आपके लिए ऐसे ही पकवान लाते रहेंगे, आज हम आपके लिए कानपुर के हर घर में बनने वाली फेमस डिश लाए है, कीमा  शामी कबाब भारतीय  रसोई की एक बेहतरीन डिश है। यह मसालेदार, नरम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। कीमा,चना दाल और मसालों का सही संतुलन इन कबाबों को खास बनाता है। इन्हें आप लंच, डिनर या पार्टी में स्नैक्स के रूप में सर्व कर सकते हैं। इन्हें आप फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तवे पर गर्म करके खा सकते हैं। अगर मेहमान आ जाए तो ये डिश चार चाँद लगा देती है और ये बहुत काम टाइम में रेडी होने वाली रेसिपी है। शामी कबाब का एक अलग ही टेस्ट होता है इसे हर कोई पसद करता है।

लोग : 6

तैयारी समय : 10 मिनट 

कुल समय: 20 मिनट

आवश्यक सामग्री (Ingredients):

मुख्य सामग्री:

  1.  (बोनलेस) कीमा – 500 ग्राम (बारीक कटे हुए टुकड़े)
  2. चना दाल – 200 ग्राम (भिगोई हुई 1 घंटे के लिए)
  3. पानी – 2 कप (उबालने के लिए)

मसाले

  • प्याज – 2 मीडियम (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन – अदरक – 1 बड़ा चम्मच पेस्ट
  • हरी मिर्च – 3-4 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च – 1 चम्मच
  • लौंग – 4-5
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा (1 इंच)
  • छोटी इलायची – 3-4
  • जीरा – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – 1 चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

अतिरिक्त सामग्री:

  • अंडा – 1 (बाइंडिंग के लिए) (optional)
  • हरा धनिया – 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
  • हरा मिर्च –
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • कॉर्न फ्लोर – 2 बड़े चम्मच (यदि मिश्रण ढीला हो)

कबाब बनाने की विधि:

step 1: मटन और दाल को उबालना

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन या प्रेशर कुकर में बीफ कीमा ,चना दाल,  अदरक लहसुन पेस्ट सारे खड़े मसाले (लौंग, दालचीनी, इलायची, जीरा, कालीमिर्च ), और नमक डालें।
  2. इसमें 2 कप पानी डालें और ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक बीफ पूरी तरह से गल न जाए और पानी सूख जाए।
  3. यदि प्रेशर कुकर में बना रहे हैं तो 2-3 सीटियाँ काफी होंगी।

step  2: मिश्रण को ठंडा कर पीसना

  1. जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए।
  2. अब इस मिश्रण को मिक्सी या फूड प्रोसेसर में बिना पानी डाले पीस लें।
  3. थोड़ा महीन पेस्ट तैयार करें।

step 3: बाकी सामग्री मिलाना

  1. अब इस पिसे हुए मिश्रण में हरा धनिया हरा मिर्च, चौप प्याज़, और एक अंडा डालें।
  2. यदि मिश्रण थोड़ा गीला हो, तो कॉर्न फ्लोर डालें।
  3. अच्छे से हाथों से मिक्स करें।

step 4: कबाब बनाना

  1. अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर कबाब के आकार के टिक्की बनाएं।
  2. इन्हें अपने मनचाहे आकार में गोल या अंडाकार बना सकते हैं।

step 5: तवे पर सेकना

  1. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल डालें।
  2. कबाब को दोनों ओर से सुनहरा भूरा होने तक सेकें।
  3. धीमी आंच पर पकाएं ताकि वो अंदर तक पक जाएं।

step6: परोसने का तरीका

  • शामी कबाब को आप धनियापुदीना चटनी, इमली की चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं।
  • इसे रोटी, पराठा या बर्गर में डालकर भी खाया जा सकता है।
  • यह कबाब लंच बॉक्स के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन है।
  • आप इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते है।
  •  टिप्स और ट्रिक्स:

  1. कीमा अच्छी क्वालिटी का लें ताकि वह आसानी से गल जाए और टेस्ट में बढ़िया रहे।
  2. दाल और मांस का अनुपात संतुलित हो – अधिक दाल से कबाब टूट सकते हैं और अधिक मांस से सख्त हो सकते हैं।
  3. पानी पूरी तरह सूख जाना चाहिए वरना कबाब का मिश्रण गीला रहेगा।
  4. मिक्सचर ठंडा होने के बाद ही पीसें – गरम मिश्रण से मिक्सर में भाप बनेगी और गीलापन बढ़ेगा।
  5. अंडा जरूरी है बाइंडिंग के लिए, लेकिन वैजेटेरियन बाइंडर जैसे सूजी, कॉर्न फ्लोर  या बेसन भी प्रयोग कर सकते हैं।
  6. आप चाहें तो इस कबाब को डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
  7. इन कबाब को फ्रीजर में 15 से 20 दिन के लिए स्टोर किया जा सकता है – बस फ्रीजर से निकालकर तवे पर सेक लें।

 हेल्थ बेनिफिट्स (Benefits):

  1. प्रोटीन से भरपूर – बीफ और चना दाल दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।
  2. लो कार्ब डिश – अगर आप बिना ब्रेड क्रम्ब्स के बनाएं तो यह लो-कार्ब डाइट के लिए अच्छा ऑप्शन है।
  3. एनर्जी बूस्टर – इसमें मौजूद आयरन और जिंक शरीर को एनर्जी देते हैं।
  4. पाचन में सहायक – अदरक, लहसुन, और मसाले पेट के लिए लाभदायक हैं।
  5. बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक – स्कूल लंच में भी दिया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ):

Q1: शामी कबाब टूट क्यों जाते हैं?

उत्तर: जब मिश्रण ज्यादा गीला हो या दाल का अनुपात ज्यादा हो, तब कबाब टूटते हैं। अंडा या ब्रेड क्रम्ब्स डालकर इसे ठीक किया जा सकता है।

Q2: क्या इसे बिना फ्राई किए बेक कर सकते हैं?

उत्तर: हां, आप इसे ओवन में बेक कर सकते हैं – 180°C पर 15-20 मिनट तक बेक करें। थोड़ा सा तेल ब्रश करना जरूरी होगा।

Q3: क्या यह कबाब फ्रीजर में स्टोर किए जा सकते हैं?

उत्तर: जी हां, इन्हें बनाकर एक-एक करके फॉयल में लपेटें और एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें। उपयोग से पहले तवे पर सेक लें।

Q4: क्या मटन की जगह चिकन या मटन इस्तेमाल कर सकते हैं?

उत्तर: हां, आप इसी रेसिपी को चिकन शामी कबाब या मटन शामी कबाब में बदल सकते हैं। बस पकाने का समय थोड़ा बदल सकता है।

Q5: इसे वेजिटेरियन कैसे बनाएं?

उत्तर: इसके लिए बीफ की जगह सोया चंक्स, कच्चे केले या काले चने का उपयोग कर सकते हैं। बाकी विधि लगभग वही रहेगी।

नोट: आप इसमें सब्ज़ी का इस्तेमाल कर सकते है। हेल्थ के लिए बहुत अच्छी रेसिपी बन सकती है।

 

THANK YOU :

वीडियो you tube channel:

sadia food and tips vlog

LIKE, SHEAR , COMMENT 

ALSO READ: मटन नल्ली निहारी और नान के साथ: रेसिपी, टिप्स, ट्रिक्स और लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published.