मटन बिरयानी रेसिपी – शाही स्वाद के साथ

Home » मटन बिरयानी रेसिपी – शाही स्वाद के साथ

हैलो दोस्तों,

मटन बिरयानी भारत की सबसे पसंदीदा और रॉयल डिश में से एक है। इसकी खुशबू, स्वाद, मसाले और मुलायम मटन का स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है। चाहे शादी हो, त्योहार या कोई खास अवसर – आपने बनाया क्या मटन बिरयानी अगर हाँ कमेंट में ज़रूर बताए । आप लोगो बहुत शुक्रिया जो आपने हमे बहुत प्यार दिया मेरे कटेंट इतना पसंद किया है।

आवश्यक सामग्री:

 मटन के लिए:

  • मटन – 1 किलो (हड्डी वाला, अच्छी क्वालिटी का)
  • दही – 1 कप
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 2 टीस्पून
  • हल्दी – 1 टीस्पून
  • पिलीमिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • गरम मसाला – 1 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 टेबलस्पून

 चावल के लिए:

  • बासमती चावल – 1OOO  ग्राम (30 मिनट भिगोया हुआ)
  • तेज पत्ता – 2
  • हरी इलायची – 4
  • लौंग – 4
  • सौफ – 10 ग्राम
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा
  • नमक – स्वादानुसार

बिरयानी लेयरिंग के लिए:

  • भुना प्याज – 2 प्याले (करीब 4 प्याज)
  • केसर – 1/4 टीस्पून (2 टेबलस्पून गुनगुने दूध में भिगो दें)
  • घी – 2,3 टेबलस्पून
  • देसी घी या तेल – आवश्यकतानुसार

 विधि: मटन बिरयानी बनाने की स्टेप बाय स्टेप विधि

  1. मटन को अच्छी तरह धोकर बाउल में रखें।
  2. उसमें दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नमक और नींबू डालें।
  3. अच्छे से मिलाएं और ढककर कम से कम 2 घंटे (या रातभर) के लिए फ्रिज में मेरिनेट करें।
  1. चावल उबालना:

  1. बासमती चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
  2. एक बड़े बर्तन में पानी उबालें, उसमें तेज पत्ता, इलायची, लौंग, दालचीनी और नमक डालें।
  3. फिर उसमें चावल डालें और 70-80% तक पकाएं। चावल को छानकर साइड में रख दें।
  1. मटन पकाना:

  1. कुकर में तेल गर्म करे प्याज़ डेल लाल होने के छोड़ दे ।
  2. उसमें मेरिनेट किया हुआ मटन डालें और 5-7 मिनट भूनें।
  3. अब कुकर में ढक्कन बंद करके 2-3 सीटी में मटन को गलने तक पकाएं।

(अगर धीमी आंच पर कढ़ाई में पका रहे हैं तो ढककर 40-45 मिनट पकाएं जब तक मटन पूरी तरह गल न जाए।)

  1. लेयरिंग:

  1. एक भारी तले वाले बर्तन में सबसे पहले थोड़ा घी लगाएं।
  2. सबसे पहले मटन की एक परत बिछाएं।
  3. फिर चावल की परत डालें।
  4. ऊपर से भुना प्याज़, फ़ूड कलर वाला दूध और थोड़ा घी डालें।
  5. इसी तरह 2–3 लेयर बनाएं।
  6. ढक्कन अच्छी तरह बंद करें। चाहें तो आटे से सील करें।
  7. 15 मिनट धीमी आंच पर दम दें।

रायता बनाने की विधि

मसाला प्याज रायता (Onion Masala Raita):

सामग्री:

  • दही – 2 कप (फ्रेश और ठंडी)
  • प्याज़ – 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • भुना जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
  • काला नमक – ½ टीस्पून
  • हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

विधि:

  1. दही को अच्छे से फेंट लें।
  2. उसमें सभी सामग्री डालकर मिलाएं।
  3. ऊपर से थोड़ा जीरा पाउडर और धनिया से गार्निश करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. मटन बिरयानी में कौन सा मटन सबसे अच्छा रहता है?

उत्तर: हड्डी वाला फ्रेश मटन (कटदार पीस) सबसे अच्छा रहता है। इससे बिरयानी में स्वाद और रस दोनों आते हैं।

Q2. क्या मटन को पहले से उबालना जरूरी है?

उत्तर: अगर आप कुकर में बना रहे हैं तो नहीं। लेकिन कढ़ाई में धीमी आंच पर पकाने के लिए मटन को अच्छी तरह गलाना ज़रूरी है।

Q3. चावल को कितना पकाना चाहिए बिरयानी के लिए?

उत्तर: चावल को 70–80% तक पकाना चाहिए ताकि वह दम पर पूरी तरह से पक जाए और टुकड़े न टूटें।

Q4. बिरयानी में कौनकौन से मसाले ज़रूरी होते हैं?

उत्तर: तेज पत्ता, इलायची, लौंग, दालचीनी, जायफल, जावित्री और बिरयानी मसाला ज़रूरी होते हैं। इन्हीं से बिरयानी में वो खास शाही खुशबू आती है।

Q5. केसर का विकल्प क्या है?

उत्तर: अगर केसर न हो तो फ़ूड कलर (पीला/ऑरेंज) और थोड़ा दूध मिला सकते हैं। लेकिन असली स्वाद और खुशबू केसर से ही आती है।

कुछ ज़रूरी टिप्स:

  1. मटन हमेशा ताज़ा  लें।
  2. दही अच्छे से फेंटी होनी चाहिए, इससे मटन नर्म होता है
  3. भुना प्याज अच्छे से क्रिस्पी होना चाहिए।
  4. दम देते वक्त धीमी आंच का ध्यान रखें, ताकि स्वाद अच्छे से घुले।

 निष्कर्ष:

मटन बिरयानी बनाना इतना आसान नहीं, बस हर चीज़ का बैलेंस होना चाइये, लेकिन अगर आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें, तो यकीन मानिए – आपकी बिरयानी होटल से भी ज़्यादा स्वादिष्ट बनेगी! इसे रायते और सलाद के साथ सर्व करें और मेहमानों का दिल जीत लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.