Sadia Foods Sadia Foods
Sadia Foods Sadia Foods

मटन सीरी पाया रेसिपी: शरीर के लिए लाभदायक

Home » मटन सीरी पाया रेसिपी: शरीर के लिए लाभदायक
June 22, 2025June 22, 20250
siri paya recipe
by Sadiain Cooking

हैलो दोस्तों,

हम आपके लिए लाए है कुछ खास डिश – मटन सीरी पाया एक ऐसी डिश है जो स्वाद, सेहत और संस्कृति तीनों का मेल है। यह रेसिपी खासतौर पर ठंड के मौसम में बनाई जाती है और इसे सर्दी-जुकाम से लेकर हड्डियों की मजबूती तक के लिए लाभदायक माना जाता है, तो मैं हूँ  सादिया आप सभी दिल से शुक्रिया मेरी रेसिपी आपको पसंद आती है तो चली बनाते है, खास आपके लिए ये डिश मटन सीरी पाया रेसिपी कनपुरिया स्टाइल में ।

आवश्यक सामग्री (4–5 लोगों के लिए):

मुख्य सामग्री:

  • मटन पाया (सर और पैर) : 1 किलो
  • प्याज: 3 बारीक कटे हुए
  • लहसुन पेस्ट: 2 बड़े चम्मच
  • अदरक पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च: 3–4 बारीक कटी
  • टमाटर: 2 मध्यम आकार के
  • दही: 1/2 कप (फेंटा हुआ)
  • धनिया पाउडर: 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1.5 चम्मच
  • हल्दी: 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला: 1 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • तेल या घी: 1/2 कप
  • खड़े मसाले:
    तेजपत्ता: 2
  • दालचीनी: 1 टुकड़ा
  • लौंग: 4–5
  • काली मिर्च: 5–6
  • हरी इलायची: 3
  • जीरा: 1 चम्मच

 बनाने की विधि (स्टेप-बाय-स्टेप):

step 1: पाया साफ करना

सबसे पहले मटन सीरी और पाया को अच्छी तरह धो लें।

चाहें तो हल्का नींबू का रस या सिरका डालकर भिगोने से बदबू कम हो जाती है।

step 2: प्रेशर कुकिंग

सीरी पाया साफ किया हुआ।

एक कूकर में सीरी पाया डालें।

खड़े मसाले (तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग,  कालीमिर्च, इलायची) डालें।

अब प्याज अदरक-लहसुन पेस्ट नमक पानी डालकर उबाल ले।

अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें।

मध्यम आंच पर 5-7 सीटी तक पकाएं।

स्टेप 3: ग्रेवी बनाना

एक फैला हुआ बर्तन ले।

उसमे तेल डालकर गर्म करे।

अब प्याज अदरक-लहसुन पेस्ट मसाले (धनिया, लाल मिर्च, हल्दी),नमक और दही डालें।

5-7 मिनट भूनने के बाद सीरी और पाया डालें।

सीरी और पाया का वही पानी डाल कर ग्रेवी तैयार करे।

धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 3: ग्रेवी बनाना

अगर पानी ज्यादा हो तो कुछ देर और पकाएं।

अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएं।

ऊपर से थोड़ा घी या देसी मक्खन डालें।

स्टेप 4:परोसने का तरीका:

मटन सीरी पाया को गरमा-गरम तंदूरी रोटी, नान, रुमाली रोटी या सादे चावल के साथ परोसें।

ऊपर से नींबू और कटे प्याज के स्लाइस से सजाएं।

इसे नाश्ते, लंच या डिनर में परोसा जा सकता है।

मटन सीरी पाया खाने के फायदे:

  1. हड्डियों की मजबूती: पाया में कैल्शियम, कोलेजन और फास्फोरस होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है।
  2. सर्दी-जुकाम में राहत: इसका गर्म प्रभाव सर्दी-खांसी में आराम देता है।
  3. शरीर को ऊर्जा देता है: खासकर कमजोरी या ऑपरेशन के बाद यह ताकत देने वाला भोजन माना जाता है।
  4. गठिया व जोड़दर्द में लाभकारी: पाया सूप विशेष रूप से गठिया व पुराने जोड़ दर्द में राहत पहुंचाता है।
  5. पाचन सुधारता है: अदरक, लहसुन और गरम मसाले पाचन में मदद करते हैं।

 टिप्स:

सीरी और पाया को हमेशा साफ-सुथरे कसाई से लें।

पकाने से पहले अच्छी तरह से धोना और उबालना ज़रूरी है।

अगर बहुत पतला सूप चाहिए तो पानी ज़्यादा डालें।

चाहें तो एक बार रात भर भिगोकर रखें — इससे स्वाद और बढ़ता है।

हड्डियों से निकलने वाला जिलेटिन गाढ़ा और स्वादिष्ट सूप बनाता है।

ऊपर से फ्राई किया हुआ प्याज डालें तो स्वाद दोगुना हो जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1: मटन सीरी पाया कितनी देर पकाना चाहिए?

उत्तर: अगर आप प्रेशर कुकर में बना रहे हैं तो 8–10 सीटी पर्याप्त होती हैं। कढ़ाही में बनाते समय 2–3 घंटे धीमी आंच पर पकाना चाहिए।

Q2: क्या मटन पाया रोज खा सकते हैं?

उत्तर: नहीं, इसे सप्ताह में 1-2 बार खाना ही बेहतर है क्योंकि यह भारी भोजन है। रोजाना खाने से कोलेस्ट्रॉल और पाचन पर असर पड़ सकता है।

Q3: मटन सीरी पाया में कौन-कौन से मसाले सबसे जरूरी हैं?

उत्तर: लहसुन-अदरक पेस्ट, गरम मसाला, धनिया पाउडर, और हल्दी इसका मूल स्वाद बनाते हैं। खड़े मसाले सुगंध बढ़ाते हैं।

Q4: क्या मटन सीरी पाया बच्चों के लिए फायदेमंद है?

उत्तर: हां, अगर डॉक्टर की सलाह हो और बच्चे की उम्र 2 साल से ऊपर हो, तो हल्की मात्रा में दिया जा सकता है। यह हड्डियों और इम्युनिटी के लिए अच्छा होता है।

Q5: क्या मटन पाया वजन बढ़ाता है?

उत्तर: हां, यह एक हाई-प्रोटीन और हाई-फैट भोजन है, इसलिए यह वजन बढ़ा सकता है अगर आप एक्सरसाइज न करें। पर मेहनत करने वालों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

✅ निष्कर्ष (Conclusion)

मटन सीरी पाया यह एक ऐसी रेसिपी है मरीज़ हो या नार्मल दोनों के लिए है । यह स्वाद में समृद्ध है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। ठंड के मौसम में इसका सेवन खासतौर पर फायदेमंद होता है।

Also read :मटन बिरयानी: आसान तरीका और लाजवाब स्वाद

Thank you! 
मटन बिरयानी रेसिपी – शाही स्वाद के साथघुटवा कबाब (अब कीमा से नहीं बोटी से कबाब बनाए)

Leave a Reply Cancel Reply

Your email address will not be published.

Sadia Foods Sadia Foods
Good Food © 2025 / All Rights Reserved