चिकन फ्राइड राइस: स्वाद और प्रोटीन का परफेक्ट मेल

Home » चिकन फ्राइड राइस: स्वाद और प्रोटीन का परफेक्ट मेल

हेलो दोस्तों

चिकन फ्राइड राइस एक ऐसी डिश जो झटपट बन जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि, ज़रूरी सामग्री, सेहत से जुड़े फायदे और कुछ ज़रूरी टिप्स। अगर आपको मेरी कोई भी डिश पसंद आए तो कमेंट करके ज़रूर बताए।

सर्विस -4 

तैयारी समय -15 मिनट 

कुल समय 30 मिनट

boneless chicken
boneless chicken
fried chicken
fried chicken
 cut vegetables
cut vegetables
fried chicken
fried chicken
ginger, garlic onion
ginger, garlic onion
egg salt
egg salt
boiled rice
boiled rice
cooked vegetables
cooked vegetables

आवश्यक सामग्री (Ingredients)

चावल और चिकन:

  • सेला गोल्डन चावल – 3 कप (ठंडा और सूखा हुआ)

  • बोनलेस चिकन – 200 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा)

  •  अंडा -1
  • नमक – स्वादानुसार

  • हल्दी – ¼ छोटा चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच

  • टोमैटो सॉस– 1 बड़ा चम्मच

  • चिली सॉस – 1 बड़ा चम्मच
  • सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच

  • विनेगर – 1 छोटा चम्मच

सब्जियाँ और मसाले:

  • प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटा)

  • गाजर – ½ कप (बारीक कटी)

  • शिमला मिर्च – ½ कप

  • बंदगोभी – ½ कप

  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)

  • अदरक – ½ इंच (कद्दूकस करा हुआ)
  • लहसुन – 4-5 कली (कटा हुआ)

  • काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • हरा प्याज – गार्निश के लिए

  • हरा मिर्च – गार्निश के लिए

तेल:

  • रिफाइंड तेल या तिल का तेल – 2-3 बड़े चम्मच

 चिकन फ्राइड राइस बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe)

1. चिकन को पहले से भून लें:

  • चिकन में थोड़ा नमक, हल्दी, लाल मिर्च, कॉर्न फ्लोर,  और अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाकर 15 मिनट तक मैरीनेट करें।

  • 1.चिकन को डीप फ्राई कर सकते है तेज़ आँच पर गोल्डन करे। या  2.एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करें और उसमें चिकन को अच्छे से भून लें, ज़रूत पड़े तो एक कप पानी डाल कर 10 मिनट पकने से चिकन जूसी और ज़्यादा सॉफ्ट होगा, जब तक वह पक न जाए और हल्का सुनहरा हो जाए।

2. चावल तैयार करें:

  • चावल को पहले ही पका लें और पूरी तरह से ठंडा कर लें।

  • ठंडा चावल फ्राइड राइस के लिए सबसे बढ़िया होता है क्योंकि वो चिपकता नहीं।

3. सब्जियाँ भूनें:

  • एक कढ़ाई या वोक में तेल गर्म करें।

  • पहले लहसुन और हरी मिर्च डालें, फिर प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और बंदगोभी डालकर तेज़ आंच पर भूनें।

  • सब्जियाँ क्रंची रहनी चाहिए, ज़्यादा न पकाएं।

4. मसाले और चिकन मिलाएं:

  • अब भूना हुआ चिकन, सोया सॉस, विनेगर और काली मिर्च डालें।

  • अच्छे से मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं।

5. चावल डालें और मिलाएं:

  • अब ठंडा पका चावल डालें और धीरे-धीरे मिलाएं।

  • ध्यान रखें कि चावल के दाने टूटें नहीं।

  • तेज़ आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें जब तक हल्की खुशबू न आने लगे।

6. गार्निश करें:

  • ऊपर से हरे प्याज के पत्ते डालें और गर्म-गर्म सर्व करें।


 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1: चिकन फ्राइड राइस बनाने के लिए कौन-सा चावल सबसे अच्छा रहता है?

उत्तर: लंबे दाने वाले बासमती चावल या इंडिका चावल बेहतर रहते हैं। पके हुए चावल को ठंडा करके उपयोग करें।

Q2: क्या फ्राइड राइस में पहले से उबला चिकन भी डाल सकते हैं?

उत्तर: हाँ, आप उबला हुआ या ग्रिल्ड चिकन भी डाल सकते हैं। लेकिन भूना हुआ चिकन स्वाद में ज्यादा बढ़िया लगता है।

Q3: क्या यह बच्चों के लिए सुरक्षित है?

उत्तर: हाँ, बस मिर्च कम रखें और मसाले हल्के रखें।

Q4: क्या इसे बिना सब्जियों के भी बनाया जा सकता है?

उत्तर: हाँ, लेकिन सब्जियाँ स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ाती हैं। इसलिए कुछ ना कुछ सब्ज़ी जरूर डालें।

 खास टिप्स (Tips and Tricks)

  1. चावल ठंडा हो तभी बेहतर बनेगा। गरम चावल डालने से वह चिपक सकता है।

  2. तेज़ आंच पर पकाएं ताकि राइस और सब्जियाँ क्रिस्पी रहें।

  3. सोया सॉस का संतुलित उपयोग करें, ज्यादा डालने से स्वाद कड़वा हो सकता है।

  4. अच्छे से भुना हुआ चिकन फ्राइड राइस को टेस्टी बनाता है।

  5. हरी मिर्च और लहसुन का तड़का खास स्वाद लाता है।


सेहत से जुड़े फायदे

  • चिकन से प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलती है जो मसल्स के लिए अच्छा होता है।

  • सब्जियाँ इसमें फाइबर और विटामिन्स जोड़ती हैं।

  • अगर आप ब्राउन राइस या कम तेल इस्तेमाल करें तो यह हेल्दी ऑप्शन भी बन सकता है।

 परोसने का तरीका

चिकन फ्राइड राइस को ऐसे ही खा सकते है या फिर इन चीज़ो के साथ –

  • चिकन फ्राइड राइस को हॉट सॉस, मंचूरियन, चिली चिकन या सूप के साथ परोसा जा सकता है।

  • इसे लंच, डिनर या पार्टी में मेन कोर्स के रूप में पेश करें।

  • बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी यह एक बढ़िया ऑप्शन है।


 निष्कर्ष

चिकन फ्राइड राइस एक ऐसी रेसिपी है जो हर किसी के किचन में कभी न कभी जरूर बनती है। इसका स्वाद, पोषण और बनाने की सरलता इसे खास बनाती है। बचे हुए चावल और कुछ ही सामग्री से आप कुछ ही मिनटों में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अपने घर ला सकते हैं। तो बनाइयेगा ज़रूर !

THANK YOU!

Leave a Reply

Your email address will not be published.