चिकन नूडल्स एक ऐसी रेसिपी जो विश्वभर में सबको पसंद है । यह एक बहुत स्वादिष्ट, पोषक और सुविधा तीनो का बेहतरीन समावेश होता है यह रेसिपी चीन से आई है । नूडल्स दो तरह के होते है – गेहू का आटा नूडल्स, मैदे का आटा नूडल्स है जबकि मैदा नुकसान कर सकता है ये आपके ऊपर है आपका नूडल्स कितना हेल्थफुल है । साफ सफाई दोनों का ध्यान रखना होगा। तब जाके नूडल्स हेल्थी बनेगे । यह खास रेसिपी आपको हर स्ट्रीट फ़ूड मिल जाती है बड़े – बड़े रेस्टुरेंट में मिल जाता है। चिकन नूडल्स वेज और नॉन वेज दोनों तरह के होते है । अगर आप इसे घर पर बनाते है तो ये और भी हेल्थी बनेगा और आप मनचाही सब्जी काम ज़्यादा कर सकते है। चिकन की जगह पनीर भी डाल सकते है।





आवश्यक सामग्री
चिकन न्यूडल्स बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए, वह आमतौर किचन में होती है ।
मुख्य सामग्री :
- नूडल्स -200 ग्राम
- चिकन बोनलेस -200 ग्राम
- प्याज़ -1 (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च -1 (लाल हरा या पीला,पतली,स्लाइज़)
- गाजर -1 कप (कटी हुई)
- पत्ता गोभी- 1 (लंबी कटी हुई
- हरा प्याज़ -1 (बारीक कटी हुई)
- लहसुन – 3,4 कली (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 इंच (कद्दूकश किया हुआ)
सॉस और मसाले:
सोया सॉस -2 चम्मच
रेड चिली सॉस -1 चम्मच
वाइट विनेगर सिरका -1 चम्मच
टोमैटो सॉस -1 चम्मच
नमक– स्वादानुसार
काली मिर्च – 1/2 चम्मच
तेल -2 चम्मच (सरसो या रिफाइंड)
बनाने की विधि
चिकन नूडल्स बनाना एक सरल तरीके से बन जाती है।
स्टेप 1 : नूडल्स उबालना
सबसे पहले एक बड़ा बर्तन में पानी उबालें ।
उसमे थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल डालें।
नूडल्स डालें और 5-8 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाए ।
नूडल्स छानकर ठंडे पानी से धो ले और एक तरफ रख दे।
स्टेप 2: चिकन तैयार करना
एक पैन या कढ़ाई में धोड़ा तेल गरम करे।लहसुन -अदरक डालें हलका भूने ।चिकन डालें भूने।
नमक, कालीमिर्च, सोया सॉस, फ़ूड कलर, कॉर्न फ्लोर, डालें मिक्स करे।चिकन में 1 कप पानी डालकर ढक कर पकाए।
किचन अच्छे से भूने।
चिकन तैयार है।
स्टेप 3: सब्ज़ियों को भूनना
दूसरे बर्तन में थोड़ा तेल डालें ।
तेल अच्छे से गरम हो जाए तो लहसुन- अदरक कद्दूकस करा हुआ डालें।
हल्का भूने अब गाजर,प्याज़, शिमला मिर्च डालें तेज़ आंच पे कुछ देर भूने।
लास्ट में पत्तागोभी डालें और 1 मिनट पकाए
सारे सॉस, नामक, ग्रीन चिल्ली, कालीमिर्च, विनेगर डालें।
अच्छे से मिक्स करे ।
स्टेप 4: नूडल्स और चिकन मिक्स करना
अब उबले हुए नूडल्स और पकाया हुआ चिकन सब्ज़ियों में डालें।
सब चीज़ो को मिक्स करे।
2-3 मिनट तक भूने।
स्टेप 5: परोसना
चिकन नूडल्स को अपने स्वाद के हिसाब से अलग से सॉस डाल कर खा सकते है।
इसे गरमागरम परोसे।
सजावट के लिए ऊपर से हरा प्याज़ डालें या तिल डालें।
स्वाद में विविधता
चिकन नूडल्स को अलग- अलग तरीके से तैयार किया जा सकता है :
1 हक्का स्टाइल चिकन नूडल्स– यह भारतीय – चाइनीस शैली में मसलो के साथ तैयार होता है।
2 सिचुआंन किचन नूडल्स – तीखे और मसालेदार स्वाद के लिए मशहूर।
3 थाई चिकन नूडल्स – इसमें पीनट सॉस, नारियल दूध और थाई मसलो का उपयोग होता है।
4 सूप चिकन नूडल्स– एक पतले सूप के साथ, खास तौर पर सर्दियों में उपयोगी।
5 स्टार – फ्राय चिकन नूडल्स – जल्दी बनने वाला, सब्ज़ियों और चिकन को तेज़ आंच पर फ़्राय कर के तैयार किया जाता है।
पोषक संबंधी लाभ
1 .प्रोटीन
चिकन भरपूर प्रोटीन स्त्रोत है, जो मासपेशियो के विकास करता है।
2. फाइबर और विटामिन्स
नूडल्स में शामिल सब्ज़िया जैसे गाजर, गोभी और शिमला मिर्च फाइबर, विंटामिन ए, सी और आयरन से भरपूर होती है।
3 . ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत
नूडल्स कार्बोहाइड्रेड से भरपूर होते है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते है।
महत्वपूर्ण सुझाव या टिप्स
चिकन नूडल्स को ज़्यादा हेल्दी बनाना हो तो रिफाइंड की जगह ऑलिव आयल का उपयोग करे।
सब्ज़ियों को अधिक मात्रा में शामिल करे और डीप फाई करने से बचे।
घर का चिकन स्टॉक या बोन ब्रथ भी स्वाद बढ़ा सकता है।
इसे अपने हिसाब से तैयार कर सकते है गेहू के आटे का नूडल्स बहुत फायदा करता है।
आप पनीर भी डाल सकते है ।
बच्चो और युवाओ में पसंद
बच्चे खासतौर पर शौक से कहते है युवा पीढ़ी भी इस डिश के दीवाने है, यह स्पाइसी नहीं होता और रंग बिरंगी सब्ज़िया के साथ देखने में भी आकृष्ट होता है। अगर आपको मेरी रेसिपी पसद आए तो कमेंट करके हमे ज़रूर बताए कोई सुझाव देना चाहे तो कमेंट करे।
THANK YOU !
Also read :बटर चिकन रेसिपी: एक प्रामाणिक भारतीय व्यंजन

Leave a Reply