चिकन चीज़ पिज्जा: हर बाइट में जायका और मज़ा!

Home » चिकन चीज़ पिज्जा: हर बाइट में जायका और मज़ा!

हैलो फ्रेंड्स,

आज हम आपकी पसंद के हिसाब से पिज़्ज़ा चीज़ रेसिपी लाए, अगर आप पिज्जा लवर्स में से हैं और नॉनवेज का तड़का चाहते हैं, तो चिकन पिज्जा से बेहतर कुछ नहीं! स्वादिष्ट मसालेदार चिकन, मेल्ट होता चीज़, और क्रिस्पी बेस का संगम – मुंह में पानी ला देने वाला कॉम्बिनेशन!पार्टी हो, मूवी नाइट या फैमिली डिनर – चिकन पिज्जा हर मौके को खास बना देता है।

घर पर चिकन चीज़ पिज्जा बनाना बहुत आसान है। आपको चाहिए – एक पिज्जा बेस, पिज्जा सॉस, ग्रिल्ड चिकन, मोज़रेला चीज़ और सब्जियाँ। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप विधि दी गई है:

ready without cheese pizza backing now
ready without cheese pizza baking now
cooked chicken
cooked chicken

 

pizza ingredients
pizza ingredients

 

 

 ready pizza backing time
ready pizza baking

 

सामग्री:

  • पिज्जा बेस – 2 होम मेड या रेडीमेड
  • चिकन बोनलेस – 200 ग्राम (कटा हुआ)
  • लहसुन-अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
  • सोया सॉस – 1/2 चम्मच
  • विनेगर– 1/2 चम्मच
  • तंदूरी चिकन पाउडर– 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • गर्म मसाला – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल– ज़रुरत के हिसाब से
  • पिज़्ज़ा बेस के लिए – सामग्री 

  • चिली सॉस-1 बड़े चम्मच
  • पिज्जा सॉस – 2 बड़े चम्मच
  • प्याज़, शिमला मिर्च, टमाटर – कटी हुई
  • मेओनीज – 2 बड़े चम्मच 
  • स्वीट कॉर्न– 15,20 दाने
  • मोज़रेला चीज़ – 100 ग्राम
  • ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स – स्वाद अनुसार

 बनाने की विधि:

सबसे पहले चिकन को धो ले चिकन को क्यूब्स में काट ले।

  • अब चिकन को मसालों के साथ मेरिनेट करें और 15-20 मिनट छोड़ दें।
  • एक कप पानी डाल कर पकाए।
  • मेरिनेटेड चिकन को थोड़ा तेल डालकर भून लें जब तक वह पूरी तरह पक न जाए।
  • एक कप पानी डाल कर पकाए।
  • पिज्जा बेस पर पिज्जा सॉस लगाएं।
  • सभी सॉस और मेयोनीज़ को एक बाउल मिक्स करे ।
  • पिज़्ज़ा बेस पर लगाए ।
  • ऊपर से चिकन, कटी हुई सब्जियाँ, कॉर्न और चीज़ फैलाएं।
  • ओवन को 200°C पर प्रीहीट करें और पिज़्ज़ा को 15 मिनट बेक करें।
  • ऊपर से ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स डालकर परोसें।

चिकन पिज्जा की खास बातें:

  • टॉपिंग में मसालेदार ग्रिल्ड चिकन
  • ताज़े शिमला मिर्च, प्याज़ और जैतून की गार्निश
  • मोज़रेला चीज़ की शानदार परत
  • होममेड या रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट, घर पर आसानी से

कैसे बनाएं चिकन पिज्जा (संक्षिप्त में):             

  1. पिज्जा बेस तैयार करें या मार्केट से ले आएं।
  2. चिकन को मसाले (लहसुन, अदरक, मिर्च, गरम मसाला) के साथ भूनें।
  3. बेस पर पिज़्जा सॉस लगाएं, फिर चिकन और सब्ज़ियाँ रखें।
  4. ऊपर से चीज़ डालें और 15-20 मिनट तक बेक करें।
  • टिप्स:

  • चिकन को ज्यादा ड्राई ना करें, ताकि स्वाद बना रहे।
  • चीज़ जितना ज्यादा, उतना मज़ा!
  •  चिकन पिज़्ज़े के बारे में

चिकन पिज्जा एक प्रकार का इटालियन डिश है, जिसमें बेस पर सॉस, मसालेदार चिकन, चीज़ और कई तरह की सब्जियों की टॉपिंग होती है। इसे ओवन में बेक किया जाता है ताकि चीज़ पिघल जाए और बेस क्रिस्पी हो जाए। भारतीय स्वाद के अनुसार आजकल लोग चिकन टिक्का, बटर चिकन या तंदूरी चिकन स्टाइल में भी पिज्जा बना रहे हैं।

आजकल चिकन पिज्जा की कई वैरायटीज़ उपलब्ध हैं। कुछ लोकप्रिय प्रकार हैं:

  • तंदूरी चिकन पिज्जा – मसालेदार तंदूरी फ्लेवर के साथ
  • चिकन टिक्का पिज्जा – चिकन टिक्का टॉपिंग वाला
  • बटर चिकन पिज्जा – बटर चिकन ग्रेवी और चीज़ का स्वाद
  • BBQ चिकन पिज्जा – बार्बेक्यू फ्लेवर में पकाया हुआ चिकन
  • स्मोकी चिकन पिज्जा – स्मोक्ड फ्लेवर और हॉट चीज़ के साथ

चिकन पिज्जा के फायदे क्या हैं

हालांकि पिज्जा एक फास्ट फूड है, लेकिन अगर सही तरीके से बनाया जाए तो यह कुछ फायदे भी देता है:

  • प्रोटीन का अच्छा स्रोत: चिकन में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
  • एनर्जी बूस्टर: चीज़ और बेस कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।
  • फाइबर: सब्जियाँ पाचन में मदद करती हैं।

नोट: बाहर का पिज्जा अधिक वसा और नमक लिए होता है, इसलिए घर पर हेल्दी तरीके से बनाना बेहतर है।      बच्चों को तीखा खाना पसंद नहीं आता, इसलिए बच्चों के लिए हल्के मसाले वाला चिकन पिज्जा बनाएं:

  • चिकन को हल्के मसालों में भूनें
  • सब्जियों को रंग-बिरंगा बनाएं (शिमला मिर्च, कॉर्न, टमाटर)
  • चीज़ ज्यादा डालें ताकि बच्चों को स्वाद पसंद आए
  • बेस को थोड़ा सॉफ्ट रखें

हेल्प  टिप्स:

  1. ओवन नहीं है? – आप पिज्जा को गैस पर ढँक कर तवे पर भी पका सकते हैं। धीमी आंच पर पकाएं।
  2. बेस खुद बनाएं: मैदे की जगह गेहूं के आटे से बेस बनाएं तो यह और भी हेल्दी होगा।
  3. चीज़ की मात्रा संतुलित रखें: बहुत अधिक चीज़ पाचन में दिक्कत दे सकता है।
  4. ताज़ा सामग्री इस्तेमाल करें: ताजा चिकन और सब्जियाँ स्वाद और सेहत दोनों में योगदान देती हैं।
  5. क्रिस्पी बेस के लिए: पिज़्जा बेस को बेक करने से पहले हल्का सा टोस्ट कर लें।

 हेल्दी वर्जन कैसे बनाएं?

  • बेस: मैदे की जगह मल्टीग्रेन आटा या ब्रेड बेस इस्तेमाल करें
  • चीज़: लो-फैट मोज़रेला चीज़ का प्रयोग करें
  • चिकन: ग्रिल्ड या रोस्टेड चिकन का उपयोग करें, फ्राई न करें
  • सॉस: बाजार के सॉस की जगह टमाटर की होममेड प्यूरी प्रयोग करें

चिकन पिज्जा कब खाएं?

  • मूवी नाइट
  • बच्चों की पार्टी
  • दोस्तों की गेट-टुगेदर
  • संडे स्पेशल डिनर
  • बारिश के मौसम में गरमा-गरम स्वाद का मजा लेने के लिए

 निष्कर्ष:

चिकन पिज्जा सिर्फ एक डिश नहीं, एक स्वाद का अनुभव है। इसे आप अपने अंदाज से, अपनी ज़रूरत और स्वाद के हिसाब से बदल सकते हैं। मसालेदार चिकन, पिघला हुआ चीज़, और कुरकुरा बेस – ये तीनों मिलकर बना देते हैं एक ऐसी डिश जो हर बार दिल जीत लेती है।

अगर आप भी फास्ट फूड को हेल्दी और देसी टच देना चाहते हैं, तो अगली बार बाहर से ऑर्डर करने की जगह खुद से चिकन पिज्जा बनाएं और सबको सरप्राइज करें।

अगर आपको मेरे कोई भी रेसिपी अच्छी लगे तो प्लीज कमेंट, शेयर करे हमे ख़ुशी होगी।

THANK YOU!

Also Read: चिकन कबाब रोल रेसिपी: स्वादिष्ट और आसान तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published.