हेलो ,
मेरे दोस्तों ,
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है की आपके बच्चे सब्जी या अंडा नहीं कहते तो आप भी मेरी ये रेसिपी बनाए बच्चे ज़रूर खाएंगे ये सेहत से लिए काफी लाभदायक है चिकन पालक अंडे की ये मिक्स रेसिपी बहुत ही लज़ीज़ होती है | ये रेसिपी खास आपके लिए है पालक चिकन अंडे जो की पौष्टिक तत्वों से भरपूर है पूरे इंडिया में चिकन अलग -अलग टाइप से बनाते है , चलिए हम भी बनाते है |
निम्नलिखित सामग्री :
- आयल सरसो 25 ग्राम
- चिकन 500 ग्राम
- पालक 500 ग्राम
- एग 2
- प्याज़ 2
- अदरक /लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून
- लालमिर्च पाउडर 1 टी स्पून
- हल्दी 1 टी स्पून
- नमक 1 टी स्पून
- धनिया पाउडर 1 टी स्पून
- लौंग 3 ,4
- तेज़पत्ता 2
- गरम मसाला 2 टी स्पून
- 1 /2 देसी घी लास्ट के लिए
चिकन अंडे पालक बनाने की विधि
बनाने की विधि :एक कढ़ाई ले उसे अच्छे से गरम करे आयल डाले | अब चिकन धोले और प्याज़ को बारीक़ कट करे | पालक को अच्छे से साफ करके कट करे ,और अंडो को
उबाल ले और ठंडा होने पर छिलका उतार ले | ये भी देख आयल गरम कितना हुआ ,आयल गरम होने पर आप कटी हुई प्याज़ डाले ,जब प्याज़ गोल्डन ब्राउन हो जाए ,अब चिकन डाले और भूने 2 मिनट लहसुन ,अदरक का पेस्ट डालें और 2 भूने सारे मसाले डाले और भूने 3 कप पानी डाले और पकने के लिए रख दे
धीमी फ्लेम कर दे 15 मिनट बाद चिकन 70 % पक जाए अब इसमें कटी हुई पालक डाले पानी न डाले पालक पानी छोड़ती है ग्रेवी थिक रखनी है इसलिए इसे 10 मिनट धीमी फ्लेम पकाए ,अंडो को अब दूसरे बर्तन में फ्री करके निकाल के छोटे पीस में कट करके ग्रेवी में मिला कर 2 मिनट उसे भी पकने दे, गैस की फ्लैम बंद करे |
चिकन खाने से शरीर को क्या फायदे है
विटामिन और खनिजों से भरपूर ;चिकन में ऊर्जा बढ़ाने वाले कई पोषक तत्व होते है | यह विटामिन बी6 और विटामिन बी12 का एक बढ़िया स्रोत है , जो स्वस्थ कोशिकाओं को बनाए रखने के लिए जरूरी है | इसके अलावा इसमें आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स भी होते है जो मेटाबॉलिज्म इम्युनिटी पावर को मजबूत करने में मदद करते है | चिकन वजन घटाने वालो के लिए बढ़िया विकल्प है ,चिकन तनाव से दूर रखता है ,ह्रदय में सुधार लाता है |
अंडे खाने से शरीर को क्या फायदे है
अंडे में पोषक तत्वों का भंडार है अंडे में विटामिन बी5,बी12 ,विटामिन डी , विटामिन ए ,विटामिन ई जैसे कई विटामिन्स से भरपूर होते है :अंडे में न्युट्रिशन ,सेलेनियम ,फॉस्फोरस और जिंक जैसे न्यूट्रिशन भी पाए जाते है , जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है | इसे खाने से सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है ,जो शरीर को ताकतवर बनाता है |
पालक खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते है
पालक मानव शरीर को प्रोटीन ,खनिज ,आयरन और बहुत सारे विटामिन (विटामिन के ,विटामिन ए ,बी कॉम्पलेक्स विटामिन और विटामिन सी ) प्रदान करता है पालक पोषक तत्वों से युक्त ,कम कैलोरी वाला पौधा है जिसमे उच्च मात्रा में पानी मौजूद है |

Leave a Reply