दही की फुल्की – एक स्वादिष्ट : आसान रेसिपी

Home » दही की फुल्की – एक स्वादिष्ट : आसान रेसिपी

दही की फुल्की के बारे में कुछ बाते जानते है

दही की फुल्की भारतीय उपमहाद्रीप की एक पारंपरिक और लोकप्रिय डिश है, जो खासतौर पर उत्तर भारत और पाकिस्तान में चाव से खाई

जाती है। इसका इतिहस भारतीय खानपान परंपरा से जुड़ा हुआ है ,जिसमे दही बेसन और मसलो का प्रयोग सदियों से होता आ रहा है।

मुगलकाल और भारतीय चाट संस्कृति

दही फुल्की की उत्पत्ति भारतीय चाट से हुई , जो मुगलकाल (16वी -18वी शताब्दी )के दौरान लोकप्रिय हुई थी। मुगलो ने भारतीय खाने में दही का उपयोग बढ़ाया , क्योकि यह न केवल स्वाद को बढ़ाता है बल्कि पाचन में भी सहायक होता है। इस दौरान कई तरह की चाट व्यंजन विकसित हुए ,जिनमे दही बड़े दही भल्ले और अतः दही की फुल्की।

दही की फुल्की -हल्की -फुल्की और मज़ेदार चाट हुआ अगर आप चटपटी और हल्की फुल्की चाट के शौकीन है ,तो दही की फुल्की आपके लिए एक बेहतरीन रेसिपी है। यह उत्तर भारत और पाकिस्तान में बेहद पसंद की जाने वाली डिश है ,जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि बनाने में भी  बेहद आसान है।

  • बेसन – 1 कप
  • पानी – जरुरत के अनुसार (गढ़ा घोल बनाने के लिए )
  • नमक -स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर -1/2 टीस्पून
  • हींग -1 चुटकी
  • हरा मिर्च -2,3,  लहसुन की कालिया- 4,5 , साबुत ज़ीरा- एक चुटकी (तीनो का पेस्ट बनाए दही के लिए )
  • तेल -टलने के लिए

दही के लिए :

  • दही -2 कप (फैटा हुआ )
  • चीनी -1 टीस्पून (अगर हल्की मीठास पसंद हो )
  • काला नमक – 1/2 टीस्पून
  • इमली चटनी 1/2 टीस्पून(अगर हल्का खट्टा पसंद हो )
  • हरी चटनी 1/ 2 टीस्पून (अगर पसंद हो तो )

बनाने की विधि :

  1. फुल्की तैयार करें : बेसन,नमक लाल मिर्च पाउडर और हींग को मिलकर गाढ़ा घोल बना ले। इसे 10 मिनट के लिए सेट होने दे।
  2. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और छोटे -छोटे गोले बनाकर हाथो की मद्दद से डालें और सुनहरा होने तल लें।
  3. तली हुई फुल्कीयो को हल्के गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दे ताकि वे नरम हो जाए।
  4. भीगी हुई फूल्कियो को हल्के हाथो से निचोड़कर पानी निकाल दें।
  5. एक बड़े बाउल में फेटा हुआ दही डालें,उसमे काला नमक, भुना हुआ ज़ीरा और चीनी मिलाए
  6. अब फूल्कियो को इस दही में डालकर 15 मिनट के लिए फ्रिज ठंडा करें।
  7. ऊपर से इमली की चटनी, हरी चटनी और ठंडी -ठंडी दही की फुल्की सर्व करें। optional
  8. धनिया पत्ती और सेव से गार्निश करे और ठंडी -ठंडी सर्व करे। optional

यह चाट न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि गर्मियों राहत भी देती है। इसे आप इफ्तार ,शाम की चाय या किसी खास मौके पर बना सकते है

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो ,तो https://sadiafood.comपर और मज़ेदार रेसिपीज़ जरूर देखें !

दही की  के फुल्की प्रकार

दही की फुल्की एक स्वादिष्ट और हल्की डिश है, जिसे बेसन से बने पकोड़े (फुल्की ) को दही में डालकर तैयार किया जाता है। इसे विभिन्न प्रकार से बनाया जा सकता है, जो स्वाद और क्षेत्रीय परम्पराओ के अनुसार बदलता है।

  1. उड़त दाल की फुल्की
  2. सूजी की फुल्की
  3. ब्रेड फुल्की
  4. स्पेशल मसाला फुल्की
  5. पंजाबी स्टाइल फुल्की

ऐसे ही और रेसिपी चाहिए तो कमेंट करे और सुझाव भी दे।

Thank you

Also read:हरा प्याज़ गाजर मीट :लाजवाब रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published.