Sadia food आपकी खिदतं में फिर हाज़िर है  पास्ता वैसे तो कई तरह से बनाया जा सकता है लेकिन ये पास्ता स्वाद के साथ हेल्थ के लिए अच्छा है Garlic Cheese  vegetables pasta  है, जब इसमें लहसुन (Garlic) और चीज़ (Cheese) का तड़का लगता है, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। अगर इसमें ताज़ी सब्ज़ियाँ भी डाल दी जाएँ, तो यह एक हेल्दी और मज़ेदार डिश बन जाती है। गार्लिक चीज़ पास्ता विथ वेजिटेबल्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बहुत पसंद आता है।

 सामग्री (Ingredients)

  पास्ता के लिए

  • पास्ता – 2 कप (पेनने/फ्युसिली या कोई भी)
  • पानी – 5 कप
  • नमक – 1 चम्मच
  • तेल – 1 छोटा चम्मच

  सब्ज़ियाँ :

  • शिमला मिर्च – ½ कप (लाल, हरी, पीली – पतली स्लाइस में)
  • प्याज़ – ½ कप (स्लाइस की हुई)
  • टमाटर– ½ कप (स्लाइस की हुई)
  • मोज़रेला चीज़– 1 कप
  • चिली फ्लेक्स – ½ टी स्पून
  • ऑर्गेनो – ½ टी स्पून
  • ब्लैक पेपर – ½ टी स्पून
  • टोमैटो सॉस– ½ टी स्पून
  • चिल्ली सॉस– ½ टी स्पून
  • garlic– 1/2 टी स्पून (बारीक कटा हुआ)
  •  salt– 1/2 टी स्पून
  • तेल– 25 gm

 बनाने की विधि (Method)

   1.पास्ता उबालना

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबालें।
  • उसमें 1 चम्मच नमक और थोड़ा तेल डालें।
  • फिर पास्ता डालकर 8-10 मिनट तक उबालें।
  • पास्ता नरम हो जाए तो छानकर ठंडे पानी से धो लें और अलग रख दें।

 

  • 2 सब्ज़ियाँ तैयार करना

  • एक पैन में 1 चम्मच तेल या मक्खन डालें।
  • उसमें प्याज़ सुनहरा होने दे और साथ ही गार्लिक डाल के भूने ।
  • शिमला मिर्च,  और टमाटर  डालकर 3-4 मिनट तक हल्का भून ले ।
  • अब सॉस डालें नमक, पीसी लालमिर्च और ब्लैक पेपर अच्छे से मिलाएँ।
  • ध्यान रहे कि सब्ज़ियाँ अच्छे न नरम हों।
  • अब इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएँ।
  • पास्ता और सॉस अच्छे से मिल जाएँ, तो गैस बंद कर दें।

   3. सर्विंग (Serving)

  • गरमा-गरम पास्ता प्लेट में निकालें।
  • ऊपर से थोड़ा और चीज़, चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो छिड़कें।
  • बच्चों के लिए आप ऊपर से थोड़ा टोमैटो केचप डालकर भी सर्व कर सकते हैं।

   टिप्स और ट्रिक्स (Tips & Tricks)

  1. पास्ता हमेशा al dente (हल्का कड़क) ही उबालें, ताकि पकाने के बाद ज़्यादा मैला न हो।
  2. सॉस को धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाएँ, नहीं तो उसमें ज़्यादा बढ़  सकती हैं।
  3. चीज़ की मात्रा आप अपनी पसंद के हिसाब से बढ़ा या घटा सकते हैं।
  4. सब्ज़ियाँ ज्यादा पकाने से बचें, वरना उनका टेस्ट और न्यूट्रिशन कम हो जाएगा।
  5. अगर आप ज्यादा क्रीमी फ्लेवर चाहते हैं तो सॉस में थोड़ा फ्रेश क्रीम भी डाल सकते हैं।
  6. इसे आप बच्चों के टिफिन या डिनर पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं।

  फायदे (Benefits)

  • इसमें मौजूद सब्ज़ियाँ विटामिन और मिनरल से भरपूर होती हैं।
  • लहसुन इम्यूनिटी को बढ़ाता है और स्वाद में ज़बरदस्त फ्लेवर लाता है।
  • चीज़ और दूध हड्डियों के लिए कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।
  • यह डिश पेट भरने के साथ-साथ बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है।
  • झटपट बनने वाली यह रेसिपी व्यस्त दिनों के लिए एकदम परफेक्ट है।

बहुत ही आसान रेसिपी मेरी रसोई में बानी ये रेसिपी  टेस्टी और हेल्दी Garlic Cheese  with vegetables  pasta। आपको कैसी लगी फॅमिली और गेस्ट को खिलाइये और सबका दिल जीत लीजिये

Shear

Comment

like

YOU TUBE :  sadia food and tips vlog

subcribe my channel

 

THANK YOU:

Leave a Reply

Your email address will not be published.