लखनऊ की फेमस बीफ डेगी पाया रेसिपी -स्वादिष्ट और पौष्टिक

Home » लखनऊ की फेमस बीफ डेगी पाया रेसिपी -स्वादिष्ट और पौष्टिक

लखनऊ की फेमस बीफ डेगी पाया रेसिपी आपको बेहद पसंद आएगी चलीये इसके फायदे जानते है और बनाते है पाया डेगी रेसिपी लखनऊ  कि फेमस है।पाया बेहद लज़ीज़ व्यंजन है जो खासतौर पर भारतीय, पाकिस्तानी और बंगाली खानपान में बहुत पसंद किया जाता है। यह डिश अपनी गाढ़ी ग्रेवी, मसालों की खुशबू और कोलाजन से भरपूर पोषण के कारण जानी जाती है। ठंड के मौसम में बीफ पाया खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

आइए जानें इस मजेदार और हेल्दी रेसिपी को घर पर बनाने का सही तरीका।

आवश्यक सामग्री:                                   

मुख्य सामग्री

  • बीफ पाया – 2 पाया
  • प्याज – 2 बड़े (बारीक कटा हुआ)
  • दही – ½ कप
  • अदरकलहसुन पेस्ट – 2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 4-6

मसाले

  • हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1.5 टीस्पून
  • गरम मसाला – 1 टीस्पून
  • पाया मसाला (वैकल्पिक) – 1 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल– 4 टेबलस्पून

अन्य सामग्री

  • पानी –1 लीटर
  • तेज पत्ता – 3-4
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा
  • छोटी इलायची – 2
  • बड़ी इलायची – 3
  • लौंग – 4
  • कटा हरा धनिया – सजाने के लिए
  • नींबू – 1 (ऊपर से डालने के लिए)
  • साबुत जीरा-1/2 1 टीस्पून
  • कालीमिर्च-5-6

बनाने की विधि

  1. पायों को साफ करना

  • सबसे पहले बीफ पायों को अच्छे से धो ले
  • फिर दोबारा ठंडे पानी से धो लें ताकि किसी भी तरह की गंदगी न रहे।

  1. पायों को उबालना

  • एक कुकर या बड़े बर्तन में पायों को डालें।
  • हरी मिर्च – 4-6 डालें।
  • लहसुन की 6-8 कालिया डालें ।
  • हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून डालें।
  • 1 लीटर पानी, तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग इलायची ,साबुत जीरा, कालीमिर्च और1 टीस्पून नमक डालें।
  • अगर कुकर में बना रहे हैं तो 7-8सीटी लगाएं, और अगर धीमी आंच पर बना रहे हैं तो 2-3 घंटे तक पकाएं, ताकि पाया पूरी तरह नरम हो जाए।

  1. मसालेदार ग्रेवी तैयार करना

  • एक बड़े पतीले में तेल गरम करें।.
  • 2 प्याज़ का पेस्ट बना ले तेल में डाल कर अच्छे से भूनें।
  • अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डाल और अच्छी तरह भूनें।
  •  जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
  • अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पाया मसाला ,पीला मिर्च ,गरम मसाला और दही डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • जब मसाला अच्छी तरह भून जाए तो इसमें उबले हुए पाया और उसका स्टॉक डाल दें।

  1. पकाने और स्वाद बढ़ाने की प्रक्रिया

  • अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर 30-40 मिनट पकने दें।
  • बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और मसाले पायों में अच्छे से समा जाएं।
  • अंत में गरम मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं।

  1. परोसने की तैयारी

  • कटे हुए हरा मिर्च
  • कद्दूकश अदरक
  • कटे  हुए हरे धनिये से गार्निश करें।
  • ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और गरमागरम परोस
  • बीफ पाया को नान, तंदूरी रोटी या खमीरी रोटी के साथ सर्व करें।

बीफ पाया खाने के फायदे

  1. हड्डियों के लिए फायदेमंद – इसमें भरपूर मात्रा में कोलाजन होता है, जो हड्डियों और जोड़ों के लिए बहुत अच्छा होता है।
  2. पाचन में मदद करता है – पाया की ग्रेवी पेट को ठंडक देती है और पाचन में सहायक होती है।
  3. इम्यूनिटी बूस्टर – सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखता है और बीमारियों से बचाता है।
  4. स्किन के लिए अच्छा – इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।

निष्कर्ष

बीफ पाया एक लाजवाब और पौष्टिक व्यंजन है जो न केवल स्वाद में बेमिसाल होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसे बनाना थोड़ा समय जरूर लेता है, लेकिन इसका स्वाद आपके खाने के अनुभव को यादगार बना देगा।

अगर आप इस रेसिपी को आजमाते हैं, तो हमें जरूर बताएं कि आपको यह कैसी लगी!sadiafood.com

Also read:हरा प्याज़ गाजर मीट :लाजवाब रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published.