मटर पनीर रेसिपी-बिना टमाटर के स्वादिष्ट रेसिपी

Home » मटर पनीर रेसिपी-बिना टमाटर के स्वादिष्ट रेसिपी

Hello friends

 

सुपर डेलिशस रेस्टुरेंट वाला स्वाद अब घर पर वो भी बिना काजू , क्रीम, टमाटर के कोई झंझट नहीं ।मटर पनीर उत्तर भारत का एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन है, यह बहुत ही आसानी और जल्दी बन जाने वाली रेसिपी जिसे खासकर लंच या डिनर के समय परोसा जाता है। यह रेसिपी मुख्य रूप से पनीर (छेना) और हरी मटर के साथ तैयार की जाती है, जिसे टमाटर-प्याज की मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। मटर पनीर को रोटी, पराठा, नान या चावल के साथ परोसा जा सकता है। यह रेसिपी हर भारतीय के घर हो त्योहार सब जगह बनती है । आपको को भी मटर पनीर अगर पसंद है तो कमेंट जरूर बताए।

सामग्री (4 लोगों के लिए)

समय कुल- 35 मिनट                                   

MATAR PANEER GRAVY
MATAR PANEER GRAVY
MATAR PANEER READY
MATAR PANEER READY
PATAR PANEER GRAVY MIX
PATAR PANEER GRAVY MIX

मुख्य सामग्री:

पनीर – 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)

हरी मटर – 1 कप (ताज़ी या फ्रोजन)

प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटे)

प्याज़ -2 बड़ा चम्मच पेस्ट

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

हरी मिर्च – 1 (कटी हुई) (OPTIONAL)

मसाले:

हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर –½ छोटा चम्मच

गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच

जीरा – ½ छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

अन्य सामग्री:

तेल/घी – 2 बड़े चम्मच

पानी – आवश्यकतानुसार

हरा धनिया – सजाने के लिए

मटर पनीर बनाने की विधि

 

स्टेप 1: पनीर को हल्का तलना (वैकल्पिक)

कढ़ाई या  कुकर में थोड़ा सा तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़े हल्के सुनहरे रंग के होने तक तल लें।

इसे टिशू पेपर पर निकालें जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए।

आप पनीर को बिना तले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेप 2: मसाला तैयार करना

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें।

जब जीरा चटकने लगे तो उसमें प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें, 1 मिनट तक भूनें।

मसाले (हल्दी, धनिया, लाल मिर्च) मिलाएं।

मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।

note: आप चाहे तो टमाटर की प्योरी बना कर मिक्स कर सकते है(optional)

स्टेप 3: मटर और पनीर डालना

ग्रेवी में हरी मटर डालें और 5 मिनट पकाएं।

अब पनीर डालें, थोड़ा पानी मिलाएं (ग्रेवी के अनुसार) और ढककर 7-8 मिनट पकाएं।

स्टेप  4: अंतिम चरण

जब मटर और पनीर अच्छे से ग्रेवी में मिल जाएं, तब गरम मसाला डालें और हरा धनिया छिड़कें।

गैस बंद कर दें और 5 मिनट ढककर रखें ताकि फ्लेवर सेट हो जाए।

परोसने :

मटर पनीर को आप ताज़ा रोटी, तंदूरी नान, लच्छा पराठा या ज़ीरा राइस के साथ गरमागरम परोस सकते हैं।

एक कटोरी दही या रायता साथ में सर्व करने से स्वाद दोगुना हो जाता है।

 टिप्स :

पनीर को मुलायम रखने के लिए: तले हुए पनीर को गरम पानी में 10 मिनट डुबो कर रखें, इससे वह सॉफ्ट रहेगा।

ग्रेवी गाढ़ी बनाने के लिए: टमाटर की जगह थोड़ी सी काजू या मगज की पेस्ट मिलाएं।

तेल कम इस्तेमाल करें: अगर आप हेल्दी वर्जन चाहते हैं तो उबले हुए मटर और ग्रिल्ड पनीर इस्तेमाल करें।

फ्रोजन मटर का इस्तेमाल: फ्रोजन मटर को 2-3 मिनट गर्म पानी में उबाल कर प्रयोग करें।

प्याज-लहसुन मुक्त विकल्प: अगर आप सत्त्विक खाना चाहते हैं तो प्याज और लहसुन छोड़कर केवल टमाटर और मसाले इस्तेमाल करें।

सामान्य प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: मटर पनीर बनाने में कितना समय लगता है?
उत्तर: लगभग 30-35 मिनट लगते हैं, जिसमें तैयारी और पकाने दोनों का समय शामिल है।

प्रश्न 2: क्या मटर पनीर को फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है?
उत्तर: हां, इसे 2 दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है। दोबारा गर्म करते समय थोड़ा पानी डालें ताकि ग्रेवी गाढ़ी न हो।

प्रश्न 3: क्या मटर पनीर को बिना प्याज और लहसुन के बनाया जा सकता है?
उत्तर: हां, बिल्कुल। बिना प्याज-लहसुन की रेसिपी में टमाटर, अदरक और मसालों का अच्छा संतुलन रखें।

प्रश्न 4: कौन सा पनीर अच्छा रहेगा – घर का या बाजार का?
उत्तर: घर का पनीर ताज़ा और सॉफ्ट होता है, लेकिन बाजार का पनीर सुविधाजनक होता है। दोनों का उपयोग किया जा सकता है।

प्रश्न 5: क्या मैं मटर पनीर में मलाई या क्रीम डाल सकता हूँ?
उत्तर: हां, ग्रेवी को रिच बनाने के लिए अंत में 1-2 चम्मच मलाई या फ्रेश क्रीम डाल सकते हैं।

कुछ वैरिएशन जो आप ट्राय कर सकते हैं:

शाही मटर पनीर: काजू और मलाई से बनी गाढ़ी ग्रेवी वाली रिच रेसिपी।

धुएँदार मटर पनीर: कोयले का धुआँ देकर रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर।

मिक्स वेज मटर पनीर: इसमें शिमला मिर्च, गाजर आदि सब्ज़ियाँ जोड़ सकते हैं।

मटर पनीर एक पसंदीदा रेसिपी घर पर बनाया जा सकता है। चाहे घर में मेहमान आए हों या आप अपने परिवार के साथ एक खास डिनर करना चाहें, मटर पनीर हर मौके के लिए एक उत्तम विकल्प है। इसकी सरल रेसिपी, पौष्टिकता और शानदार स्वाद इसे खास बनाते हैं।

Thank you!

Also read :खांडवी मसाला रेसिपी – एक पारंपरिक गुजराती ग्रेवी डिश

Leave a Reply

Your email address will not be published.