- मेरे प्रिय दोस्तों,
परिचय (INTRODUCTION)
मटन चॉप ये खास रेसिपी मटन प्रेमियों के लिए , शाही स्वाद वाली नॉनवेज डिश खास अपनों के लिए है। दिल छू लेने वाली डिश है। इसे खास मौको पर या पार्टी ईद या स्पेशल इंसान के लिए बनाए, लोग खुश होकर आपकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे। यह डिश लखनऊ दिल्ली और हैदराबाद में बहुत फेमस है।







सामग्री(Ingredients)
मुख्य सामग्री:
- मटन चॉप – 500 ग्राम (अच्छी तरह साफ किए हुए)
- दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
- प्याज – 2 (बारीक कटे हुए) (वैकल्पिक)
- अदरक लहसुन का पेस्ट – 2 टेबल स्पून
- नींबू का रस – 1 टेबल स्पून)
- धनिया पाउडर – 1 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
- पिली मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
- खुशबू मसाला पाउडर – ½ टीस्पून
- फ़ूड कलर – आवश्यकता के चुटकी भर
- हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
- गरम मसाला – ½ टीस्पून
- चाट मसाला – 1 टीस्पून (वैकल्पिक)
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनिया- सजाने के लिए
विधि (Step-by-Step Method)
STEP 1 – मटन चॉप को मैरीनेट करें:
- सबसे पहले मटन चॉप को अच्छी तरह धोकर रख दे।
- एक कूकर में चॉप ले और उसमे लहसुन, अदरक पेस्ट नमक दाल उबाल ले।
- 3,4 सीटी जब मटन गल जाए।
- चॉप को एक बर्तन में निकाले।
- एक बाउल ले और मसाले मिक्स करे।
- इसमें दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू रस, पिली मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, खुशबू मसाला,धनिया पाउडर, फ़ूड कलर नमक, कॉर्न फ़ॉलोर , और गरम मसाला मिलाएं।
- इस मिश्रण को मिक्स करे और गाढ़ा हो तो धोड़ा मिल्क डालें
इस मिश्रण को अच्छे से मटन चॉप पर लगाएं।
NOTE: समय हो तो ढककर कम से कम 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। बेहतर स्वाद के लिए रात भर मैरीनेट करें।
STEP 2 – मटन चॉप को पकाना:
- एक भारी तले की कढ़ाई में तेल गर्म करे ।
- तेल खौल जाए की धुआँ आने लगे।
- अब इसमें मैरीनेट किए हुए मटन चॉप डालें और तेज आंच पर 2-3 मिनट फ्राई करे।
- एक दूसरे बर्तन में फ्राई कर के निकल ले।
- याद रखे हमे मटन को गलाना नहीं वो पहले ही गाला हुआ है।
- बीच-बीच में चलाते रहें ताकि जले नहीं ।
- इतना फ्राई करे की गोल्डन या रेड हो जाए।
चरण 3 – ग्रेवी या ड्राय बनाना:
- यदि ग्रेवी चॉप खाना हो तो किसी बर्तन में ग्रेवी तैयार करे ।
- उसमे फ्राई चॉप मिक्स करे ।
- ऊपर से हरा धनिया डालें ।
- रोटी के साथ सर्व करे।
चरण 4 – परोसना (Serving):
नीबू और थोड़ा चाट मसाला ऊपर से डालें।
- ऊपर से प्याज के लच्छों को बटर में डाल कर हल्का फ्राई करे चॉप के ऊपर डालें।
- चटनी या पराठे के साथ गरमागरम परोसें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. मटन चॉप के लिए कौन सा हिस्सा सबसे अच्छा रहता है?
उत्तर: मटन चॉप के लिए पसलियों का हिस्सा सबसे उपयुक्त होता है क्योंकि यह नरम और रसीला होता है, और इसमें स्वाद भी अधिक आता है।
2. मटन चॉप को नरम और जूसी कैसे बनाया जाए?
उत्तर: मटन को अच्छे से मैरीनेट करना और धीमी आंच पर पकाना ज़रूरी है। दही और नींबू का रस मटन को नरम बनाने में मदद करते हैं।
3. क्या बिना प्रेशर कुकर के मटन चॉप पकाया जा सकता है?
उत्तर: हां, आप इसे धीमी आंच पर ढककर भी पका सकते हैं। इसमें थोड़ा अधिक समय लगेगा लेकिन स्वाद गहरा और शानदार बनेगा।
4. मटन चॉप को किसके साथ परोसा जा सकता है?
उत्तर: आप इसे रुमाली रोटी, तंदूरी रोटी, पराठे, या यहां तक कि जीरा राइस के साथ भी परोस सकते हैं। यह किसी भी भारतीय मेन कोर्स के साथ शानदार लगता है।
5. क्या मटन चॉप को ग्रिल या तंदूर में बनाया जा सकता है?
उत्तर: हां, यदि आपके पास ओवन या ग्रिल है तो मैरीनेट किए हुए मटन चॉप को 180°C पर 25–30 मिनट तक ग्रिल कर सकते हैं। बीच में एक बार पलट लें।
कुछ ज़रूरी टिप्स (Tips & Tricks)
- दही का प्रयोग जरूर करें: इससे मटन और भी सॉफ्ट व टेस्टी बनता है।
- नींबू का रस ना भूलें: यह मटन के गंध को दूर करता है और टेंडर बनाता है।
- मैरीनेशन समय बढ़ाएं: 6-8 घंटे का मैरीनेशन मटन को अंदर से स्वादिष्ट बनाता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
मटन चॉप एक दिल को छू लेने वाली डिश है जो खाने वाले को उसका स्वाद हमेशा याद दिलाती है। इसकी तैयारी में थोड़ा समय लगता है लेकिन नतीजा इतना बेहतरीन होता है कि मेहनत सफल हो जाती है। अगर आप मटन के शौकीन हैं, तो यह डिश ज़रूर आज़माएं और परिवार या मेहमानों को इंप्रेस करें।
THAK YOU!
Also read : बटर चिकन रेसिपी: एक प्रामाणिक भारतीय व्यंजन

Leave a Reply