मटन कोरमा : इंडियन ज़ायका रेसिपी

Home » मटन कोरमा : इंडियन ज़ायका रेसिपी

हैलो दोस्तों ,

मटन को लगभग पूरी दुनिया में खाया जाता है मटन की हजारो रेसिपी है लोग इसे बहुत पसंद करते है लाजवाब मसालो के साथ अगर इसे तैयार किया जाए तो इसका स्वाद चार गुना बढ़ जाता है मटन शरीर के लिए काफी लाभदायक है इसे खाने की सलाह अक्सर डॉ भी देते है खास पकवानो में बकरे को ज़रूर शामिल करते है चाहे वो कैसी भी डिश हो शाही खानो में एक शान है मटन इंडिया में भी इसे बहुत पसंद करते है शादियों में लाज़मी बनना है फेस्टिव हो और मटन न हो ऐसा हो नहीं सकता। ओडिसा ,लखनऊ ,कानपूर ,दिल्ली ,मुंबई सब जगह अलग – अलग तरह से बनता है चलिए बनाते है मटन कोरमा और इसके फायदे के बारे में विस्तार से जानते है ।

सामग्री तैयार करने का समय 10-15 मिनट

बना`ने का समय 45-55 मिनट

कुल समय 55-70 मिनट

सामग्री

  • 500 ग्राम मटन (चाप नल्ली)
  • 2 ,3 प्याज़ (बारीक कटी )
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 3,4 लौंग
  • 4,5 तेजपत्ता10,12 काजू ,मखान भिगो के पेस्ट
  • 50 ग्राम सरसो तेल

कुकिंग निर्देश

  • गैस पर कूकर रखे गरम होने दे उसमे आयल डाले और अच्छे से गरम होने दे
  • कटा हुआ प्याज़ डाले सुनहरा होने दे
  • मटन डाले 2 मिनट भूनें
  • लहसुन अदरक पेस्ट डाले 3,4 मिनट भूनें
  • मसाले डाले एक कप पानी कुछ देर अच्छे से भूनें
  • तेजपत्ते डालें
  • एक गिलास पानी डालें 3,4 सिटी ले
  • कूकर खोल के देखे मटन गला या नही

  • मटन पक जाए लास्ट काजू मखाना पेस्ट डालें
  • कूकर बन्द करें एक सिटी लें

परोसना

  • गरमा-गरम परोसे चाहे तो ऊपर से हरा धनिया या घी का इस्तेमाल कर सकते है
  • रोटी, नान, पराठा या चावल के साथ परोसे

मटन से शरीर को निम्नलिखत फायदे

1. दिल के लिए लाभदायक –

डॉ का मनना है अगर आपको कोई दिल की बीमारी है उसमे बकरे मॉस खाने से दिल स्वस्थ रहता है आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है इसमेंसैचुरेटेड फैट,कोलेस्ट्रॉल और अनसैचुरेटेड फैट्स होता है जो ह्रदय रोग और अन्य ह्रदय संबधित समस्याओ को कम करने में मदद करता है.

2. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद-

आपके दिमाग के लिए बक रे के मांस का सेवन अच्छा मना जाता है.इसके सेवन से आपका मस्तिष्क अच्छा काम करता है और शक्ति बढ़ती है इसलिए हफ्ते या दो हफ्ते इसका सेवन जरूर करे

3. रक्ताल्पता से बचेंगे –

बकरे का मांस एक बहुत ही फायदा पहुचाने वाले मांस होता है इसके सेवन से आपको कई तरह बीमारीयो में राहत मिल जाती है.इसके सेवन से एनीमिया जैसी बीमारियों की समस्या नहीं होगी।

4. खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद –

मटन आपके शरीर में खून की कमी को दूर करता है तो आपको मटन का सेवन करना चाहिए साथ ही मासपेशियो को ताकत और मज़बूती प्रदान करता है खून का फ्लो अच्छा रखता है

5. वजन घटाने में मदद –

जिनका वजन ज्यादा है उनके लिए लाभदायक काफी फायदेमंद है बकरा का माँस खाने से काफी देर भूक भी नहीं लगती है और इसमें मौजूद प्रोटीन आपके शरीर को स्वस्थ्य रखते है

Also read:  बैंगन का भरता: एक स्वादिष्ट और पोषक व्यंजन बनाने की विधि

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.