आज हम आपके लिए आपकी खितमत में कानपुर की फेमस डिश होटल जैसी निहारी सिर्फ 40 मिनट में बहुत आसान तरीके से मेरे अंदाज़ में तैयार करे । वो भी होममेड मसाले के साथ, और साथ में नान भी घर पे ही आसानी से और बहुत जल्दी बनने वाली रेसिपी बताउंगी । आप लोगो का बहुत शुक्रिया इतना प्यार दिया इसलिए अब आपको कुछ दिनों में वीडियो भी रेसिपी की मिलेगी । मटन निहारी और नान हर जगह बहुत खाई जाती है खास कर कानपुर, लखनऊ , up में कई बाहरी मुल्को में पसंद बहुत पसंद करते है ।
परोसना: 4-5 लोगों के लिए
तैयारी का समय: 10-15
कुल समय: 30-40 मिनट
सामग्री:
मटन नल्ली (हड्डियों के साथ गूदा) – 1 किलो
सरसों का तेल – 2 कप
देसी घी – 1 टेबल स्पून
प्याज – 3 बड़े (बारीक कटे हुए)
अदरक – लहसुन का पेस्ट – 3 टेबल स्पून
दही – 1/2 कप (फेंटा हुआ)
मैदा – 2 टेबल स्पून (थोड़ा पानी डालकर घोल लें)
पानी – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार
मसालों के लिए:
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 2 टीस्पून
धनिया पाउडर – 2 टीस्पून
गरम मसाला – 1 टीस्पून
निहारी मसाला (रेडीमेड या घर पर बना) – 2 टेबल स्पून
दालचीनी – 2 टुकड़े
काली मिर्च – 8-10
तेजपत्ता – 2
छोटी इलायची – 4
बड़ी इलायची – 2
लौंग – 4-5
जायफल 1/2 टुकड़ा
पिपरी -2-3
कबाब चीनी -4-5
ज़ीरा
मटन निहारी की विधि:
स्टेप 1: मटन की तैयारी
सबसे पहले मटन नल्ली को अच्छे से धोकर छलनी में रख दें ताकि पानी निकल जाए।
एक बड़े भगोने या कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें।
तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, काली मिर्च डालें और कुछ सेकंड भूनें।
फिर बारीक कटा प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
स्टेप 2: मसालों की भूनाई
अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 3-4 मिनट तक भूनें।
हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें और मसालों को धीमी आंच पर भूनें।
फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते हुए भूनते रहें जब तक तेल अलग न होने लगे।
स्टेप 3: मटन डालना और धीमी आंच पर पकाना
अब इसमें मटन नल्ली डालें और 10-15 मिनट तक अच्छी तरह भूनें जब तक मटन का रंग बदल जाए और मसाले अच्छे से चिपक जाएं।
फिर इसमें निहारी मसाला और गरम मसाला डालें।
ज़रूरत अनुसार गरम पानी डालें (करीब 4-5 कप), ताकि मटन अच्छे से पक सके।
ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 1.5 से 2 घंटे तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें।
नोट : कुकर हो तो 2-3 सिटी ले ।
स्टेप 4: मैदा का घोल डालना मैदा
जब मटन लगभग पक जाए, तब आटे का घोल डालें। इससे ग्रेवी को गाढ़ापन मिलेगा।
अब इसमें देसी घी डालें और 10-15 मिनट और पकाएं।
1 टी स्पून निहारी मसाला फिर से लास्ट में डालें।
स्टेप 5: दम पर रखना
अब गैस धीमी करके निहारी को और 15-20 मिनट तक ढककर दम पर रखें।
स्वाद और खुशबू गाढ़ी हो जाएगी।
नान बनाने की विधि:
सामग्री:
मैदा – 2 कप
दही – 1/2 कप
बेकिंग पाउडर – 1/2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
चीनी – 1 टीस्पून
दूध – 1/2 कप (गुनगुना)
घी या तेल – 2 टेबल स्पून
पानी – आवश्यकतानुसार
विधि:
एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, सोडा, नमक, और चीनी मिलाएं।
फिर दही, दूध और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
तेल लगाकर आटे को 2 घंटे के लिए ढककर रख दें।
अब लोई बनाकर बेलें और तवा या तंदूर पर सेकें।
ऊपर से मक्खन लगाकर गरमागरम परोसें।
टिप्स और ट्रिक्स:
धीमी आंच पर पकाना: निहारी का असली स्वाद तब आता है जब इसे धीमी आंच पर लंबे समय तक पकाया जाए।
नल्ली का चुनाव: नल्ली यानी हड्डी के अंदर का माज (Bone Marrow) निहारी को खास स्वाद और पोषण देता है, इसलिए ताज़ा नल्ली मटन लें।
रात भर फ्रिज में रखना: निहारी को एक रात फ्रिज में रखने के बाद उसका स्वाद और भी गहराता है।
घी का टच: अंत में थोड़ा देसी घी डालने से स्वाद और खुशबू में निखार आता है।
नींबू और अदरक: परोसते समय नींबू और अदरक के जुलियन साथ दें, इससे स्वाद और पाचन दोनों में मदद मिलती है।
स्वास्थ्य लाभ :
हड्डियों की मजबूती: नल्ली में मौजूद Bone Marrow कैल्शियम, फास्फोरस और कोलेजन से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
- ऊर्जा का स्रोत: मटन निहारी ऊर्जा देने वाली डिश है, खासकर ठंड के मौसम में यह शरीर को गर्मी प्रदान करती है।
- प्रोटीन रिच: मटन एक प्रोटीन से भरपूर स्रोत है, जो मांसपेशियों के विकास और शरीर की मरम्मत के लिए जरूरी है।
- पाचन में सहायक मसाले: इसमें इस्तेमाल हुए मसाले जैसे अदरक, लहसुन, काली मिर्च और लौंग पाचन को बेहतर बनाते हैं।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता: गरम मसाले और घी शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
सामान्य प्रश्न:
निहारी को और अधिक स्वादिष्ट कैसे बनाएं?रातभर मसालेदार मटन को फ्रिज में रखें, और अगले दिन पकाएं। इससे मसाले मटन में अच्छे से घुल-मिल जाते हैं।
क्या निहारी बिना नल्ली के बन सकती है?
हाँ, लेकिन नल्ली निहारी में जो गाढ़ापन और स्वाद आता है, वह साधारण मटन से नहीं आता।
क्या इसे प्रेशर कुकर में बना सकते हैं?
हाँ, समय की कमी हो तो प्रेशर कुकर में 4-5 सिटी तक पका सकते हैं, लेकिन धीमी आंच पर पकाने जैसा स्वाद नहीं मिलेगा।
निहारी कब खानी चाहिए?
इसे आमतौर पर सुबह नाश्ते में खाया जाता है, लेकिन आजकल इसे दोपहर या रात के खाने में भी परोसा जाता है।
निष्कर्ष:
मटन नल्ली निहारी केवल एक रेसिपी नहीं हेल्थ के लिए एक अच्छा, एक अनुभव है — जो स्वाद, खुशबू, और सेहत तीनों का मेल है। गरमागरम निहारी जब मुलायम नान के साथ परोसी जाती है, तो हर निवाला जुबान पर छा जाता है। आप भी इस शाही डिश को अपने किचन में ट्राय करें और परिवार व मेहमानों को एक नवाबी दावत का स्वाद चखाएं। आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं लोग ।
THANK YOU!
also read :अरबी के पत्तों की स्वादिष्ट सब्जी: मानसून के समय ये बनाए

Leave a Reply