ये डिश आपको होटल वाला स्वाद देगी, हेलो दोस्तों आपकी खिदमत में फिर से हाज़िर हूँ। पनीर भुजिया एक लज़ीज़, झटपट बनने वाली और पौष्टिक सब्जी है जो खासकर उन लोगों के लिए आदर्श है जिन्हें जल्दी कुछ टेस्टी खाना है। यह सब्ज़ी उत्तर भारत में खासा पसंद की जाती है और इसे रोटी, पराठा या यहां तक कि चावल के साथ भी खाया जाता है। आप कमेंट करके ज़रूर बताए आपको ये रेसिपी कैसी लगी।

 आवश्यक सामग्री

  • पनीर – 250  ग्राम (कद्दूकस किया हुआ या छोटे टुकड़ों में कटा)
  • प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटी)
  • टमाटर – 2 (कद्दूकस किए हुए)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
  • कस्तूरी मेथी– ½ चम्मच
  • जीरा – ½ चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – ½ चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काजू– 6,7 सजाने के लिए
  • बटर– 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि

  • एक कढ़ाही में तेल गर्म करें।
  • उसमें बारीक कटी प्याज़ डालें और सुनहरा भूनें।
  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और जीरा डालकर 1 मिनट भूनें।
  • टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं जब तक तेल न छोड़ दे।
  • अब उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें ताकि पनीर में मसाले अच्छे से मिल जाएं।
  • अंत में गरम मसाला कस्तूरी मेथी और काजू डालें।
  • आपकी स्वादिष्ट पनीर भुजिया सब्जी तैयार है।

 उपयोगी टिप्स (Tips)

  1. फ्रेश पनीर का ही इस्तेमाल करें ताकि स्वाद और टेक्सचर अच्छा बना रहे।
  2. टमाटर पेस्ट की जगह दही का भी उपयोग किया जा सकता है हल्के खट्टे स्वाद के लिए।
  3. यह रेसिपी बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी परफेक्ट है।
  4. स्मूथी बनाने के लिए 2,3 स्पून क्रीम मिलाए।

परोसना :

इसे आप गरमा गरम रोटी, पराठे के साथ खा सकते है।

 पनीर भुजिया खाने के फायदे

  1. प्रोटीन से भरपूर – पनीर एक बेहतरीन प्रोटीन स्रोत है जो शरीर के विकास के लिए ज़रूरी है।
  2. हड्डियों के लिए फायदेमंद – इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
  3. त्वचा और बालों के लिए अच्छा – विटामिन्स और मिनरल्स स्किन व बालों को पोषण देते हैं।
  4. ऊर्जा बढ़ाए – पनीर सेहतमंद फैट्स का अच्छा स्रोत है जो एनर्जी देता है।
  5. वजन बढ़ाने में सहायक – खासकर बच्चों और दुबले-पतले लोगों के लिए यह हेल्दी ऑप्शन है।

 प्रश्नोत्तर (Q&A)

Q1: पनीर भुजिया बनाने में कितना समय लगता है?

उत्तर: लगभग 15-20 मिनट का समय लगता है।

Q2: क्या इसे बचे हुए पनीर से बनाया जा सकता है?

उत्तर: हां, बचे हुए पनीर से यह एक बेहतरीन और स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जा सकती है।

Q3: क्या पनीर भुजिया को फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है?

उत्तर: हां, इसे 1 दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन ताजा खाने पर इसका स्वाद ज्यादा अच्छा रहता है।

Q4: क्या यह सब्जी व्रत में खा सकते हैं?

उत्तर: अगर आप व्रत में प्याज-लहसुन नहीं खाते तो आप उन्हें छोड़कर यह सब्जी बना सकते हैं।

Q5: क्या इसमें सब्जियां भी डाल सकते हैं?

उत्तर: जी हां, शिमला मिर्च, गाजर या मटर जैसी सब्जियां डालकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं।

बच्चो के टिफीन के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जब अगली बार जल्दी में कुछ स्वादिष्ट बनाना हो, तो पनीर भुजिया जरूर ट्राई करें।

Thank YOU !

Leave a Reply

Your email address will not be published.