हैलो दोस्तों,
स्प्रिंग रोल की उत्पत्ति चीन में हुई थी, इसे वसंत आने पर खाया जाता था। इसे चीनी नव वर्ष के दौरान बनाया जाता था , इसलिए इसे “स्प्रिंग वेस्टिवल” भी कहा जाता है। धीरे- धीरे यह रेसिपी यह रेसिपी एशिया के कई देशो में फ़ैल है कई देशो में इसे अलग- अलग तरीको बनाने लगे । आज भारत में वेज स्प्रिंग रोल को खासतौर पर स्ट्रीट फ़ूड के रूप में लोकप्रिय है,जिसे मैदा की पतली शीट में सब्ज़िया को भरकर डीप फ्राई किया जाता है। जिसे चटनी या सॉस के साथ खाना पसंद करते है।
वेज स्प्रिंग रोल बनाने की विधि
सामग्री :
- स्प्रिंग रोल शीट (frozen use )10-12
- पत्ता गोभी – (बारीक कटी हुई )- ½
- गाजर – (कद्दूकस की हुई)- ½
- शिमला मिर्च – (बारीक कटी हुई) -½
- हरी प्याज़ – (बारीक कटी हुई)- ¼
- अदरक- लहसुन – 1 चम्मच
- विनेगर -1 चम्मच
- लाल मिर्च -½ चम्मच
- हल्दी पाउडर ½ चम्मच
- कालीमिर्च पाउडर ½ चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
- मैदा पेस्ट -2 चम्मच(शीट चिपकाने के लिए)
- मैदा शीट 500 – ग्राम (घर में शीट बनाने)

बनाने की विधि:
- एक पैन में थोड़ा सा तेल तेल गर्म करे और उसमे अदरक – लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
- अब उसमे पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, और हरी, प्याज़ डालें।
- 2-3 मिनट तक तेज़ आंच पर भूनें ताकि सब्ज़ियाँ कुरकुरी बनी रहे।
- इसमें सोया सॉस, विनेगर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें ।
- मिश्नण को अच्छी तरह मिलाए और ठंडा होने तक दें।


स्प्रिंग रोल तैयार करना:
- स्प्रिंग रोल शीट लें और उसमें तैयार सब्जियों का मिश्रण रखें।
- शीट को किनारों से मोड़ते हुए रोल करें और मैदा पेस्ट लगाकर किनारों को सील कर दें।
- तलने की प्रक्रिया ।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार रोल्स को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
- इन्हें टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
- नोट – अगर आपको मैदा की शीट लेनी घर की बनी (मैदा को गूंधे न नरम न टाइट)।
- मैदे को कुछ देर ढक कर रख दे।
- पतला -पतला बेल के तवे पे हल्का से दोनों तरफ सेक ले।
- मैदा पेस्ट लगाकर किनारों को सील कर दें।

परोसना:
गर्मागर्म स्प्रिंग रोल को टमाटर केचप या चिली सॉस के साथ परोसें।
महत्वपूर्ण सवाल और जवाब
1. स्प्रिंग रोल और समोसे में क्या अंतर है?1 उत्तर: ¾स्प्रिंग रोल और समोसे में मुख्य अंतर उनके बाहरी आवरण और भरावन में होता है। स्प्रिंग रोल का आवरण पतला और कुरकुरा होता है, जबकि समोसे का आवरण मोटा और मैदे का बना होता है। स्प्रिंग रोल में ज्यादातर सब्जियों का उपयोग होता है, जबकि समोसे में आलू और अन्य मसालों की भराई की जाती है।
2. क्या स्प्रिंग रोल हेल्दी होता है?
उत्तर: अगर इसे कम तेल में बनाया जाए या एयर फ्रायर में पकाया जाए, तो यह हेल्दी हो सकता है। इसमें सब्जियों की अधिकता के कारण यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
3. क्या स्प्रिंग रोल को बिना तले भी बनाया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, स्प्रिंग रोल को बेक करके या एयर फ्रायर में बनाकर कम तेल में तैयार किया जा सकता है।
4. क्या स्प्रिंग रोल शीट घर पर बनाई जा सकती है?
उत्तर:हाँ, स्प्रिंग रोल शीट घर पर मैदा, कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर बनाई जा सकती है। इसे पतला बेलकर हल्का सा सेंककर तैयार किया जाता है।
5. स्प्रिंग रोल को स्टोर कैसे किया जाए?
उत्तर:अगर आपने स्प्रिंग रोल पहले से तैयार कर लिए हैं, लेकिन उन्हें तुरंत तलना नहीं चाहते, तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रीजर में स्टोर किया जा सकता है। जब जरूरत हो, तब इन्हें तलकर खाया जा सकता है।
6.स्प्रिंग रोल के साथ कौन-कौन सी डिपिंग सॉस अच्छी लगती हैं?
उत्तर: स्प्रिंग रोल को टमाटर केचप, चिली गार्लिक सॉस, हनी चिली सॉस या मिंट चटनी के साथ परोसा जा सकता है।
7. क्या स्प्रिंग रोल को माइक्रोवेव में गर्म किया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, लेकिन माइक्रोवेव में गर्म करने से यह नरम हो सकता है। इसे कुरकुरा बनाए रखने के लिए ओवन में गर्म करना बेहतर होगा।
8. क्या स्प्रिंग रोल में अंडे का उपयोग किया जाता है?
उत्तर: नहीं, वेज स्प्रिंग रोल में अंडे का उपयोग नहीं किया जाता है। लेकिन नॉन-वेज स्प्रिंग रोल में कभी-कभी अंडा या चिकन भरा जाता है।
9. क्या स्प्रिंग रोल बच्चों के लिए सही है?
उत्तर: हाँ, अगर इसे कम मसालों और कम तेल में बनाया जाए तो यह बच्चों के लिए एक अच्छा स्नैक हो सकता है।
10. स्प्रिंग रोल को कितनी देर तक स्टोर किया जा सकता है?
उत्तर: फ्रोजन स्प्रिंग रोल को 1-2 महीने तक फ्रीजर में रखा जा सकता है, जबकि तले हुए स्प्रिंग रोल को 1-2 दिन तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है।
निष्कर्ष
वेज स्प्रिंग रोल एक स्वादिष्ट, कुरकुरा और पौष्टिक स्नैक है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसे विभिन्न अवसरों पर परोसा जा सकता है। अगर इसे सही तरीके से तैयार किया जाए, तो यह हेल्दी और टेस्टी दोनों हो सकता है। रेसिपी को घर पे ज़रूर तैयार करे ।
ध्यान दे: घर में बनी रेसिपी आपकी सेहत के लिए ज़्यादा अच्छी होती है।
Thank you !
अगर आपको मेरी रेसिपी पसंद आए तो कमेंट, शेयर लाइक करे !
Also read : चिकन चिली: एक मजेदार तीखी रेसिपी

Leave a Reply