हेलो दोस्तों,
मटन इस्टू के बारे में
मटन इस्टू एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है, एक प्रकार की ग्रेवी आधारित डिश होती है, मटन का स्वाद और सुगंध पूरी तरह से विकसित हो सके इसे धीमी आंच। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और मध्य पूर्वी देशों में यह डिश बहुत लोकप्रिय है और इसे विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है।
मटन इस्टू का इतिहास
मटन इस्टू की जड़ें मुगलई, अफगानी और अरबी पाक-कला में पाई जाती हैं। यह व्यंजन भारतीय उपमहाद्वीप में मुगलों के आगमन के साथ लोकप्रिय हुआ। मुगलई व्यंजनों में मसालों का भरपूर उपयोग होता है, लेकिन इस्टू की एक खास विशेषता यह है कि इसमें हल्के मसाले डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद बहुत ही सुगंधित और कोमल होता है। यह डिश दक्षिण भारत में भी लोकप्रिय है, खासकर केरल में, जहां इसे नारियल के दूध के साथ बनाया जाता है।
मटन इस्टू के प्रकार
मटन इस्टू को अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है। इसके कुछ लोकप्रिय प्रकार इस प्रकार हैं:
-
मुगलई मटन इस्टू – यह मलाईदार और सुगंधित होता है, जिसमें केसर, इलायची, और दही का उपयोग किया जाता है।
-
केरला स्टाइल मटन इस्टू – नारियल के दूध का उपयोग कर इसे हल्का और मलाईदार बनाया जाता है।
-
हैदराबादी मटन इस्टू – इसमें खड़े मसालों का उपयोग अधिक होता है और यह थोड़ा मसालेदार होता है।
-
उत्तर भारतीय मटन इस्टू – यह पारंपरिक तरीके से आलू और टमाटर डालकर बनाया जाता है।
-
अरबी मटन इस्टू – इसमें खास अरब मसाले डाले जाते हैं और इसे रोटी या खबूस के साथ परोसा जाता है।
मटन इस्टू बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री:
-
मटन – 500 ग्राम (नल्ली के साथ )
-
प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
-
अदरक-लहसुन पेस्ट – ½ चम्मच
-
दही – ½ कप
-
टमाटर – 2 (बारीक कटे हुए)
-
हरी मिर्च – 2
-
लौंग – 3-4
-
दालचीनी – 1 टुकड़ा
-
काली मिर्च – 6-7 दाने
-
हरी इलायची – 2
-
तेज पत्ता – 2
-
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
-
गरम मसाला – ½ चम्मच
-
नमक – स्वादानुसार
-
तेल या घी – 3 चम्मच
-
धनिया पत्ती – गार्निशिंग के लिए
-
नारियल का दूध (केरल स्टाइल के लिए) – 1 कप (optional)
बनाने की विधि:
-
तैयारी:
सबसे पहले मटन को अच्छे से धो लें और उसमें थोड़ा सा नमक और दही लगा के 15-20 मिनट के लिए रख दें। इससे मटन का कच्चापन खत्म हो जाएगा। -
मसाले भूनना:
बर्तन में तेल या घी गर्म करें और उसमें लौंग, इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसके बाद कटे हुए प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। -
मटन पकाना:
अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। फिर कटे हुए टमाटर डालें और धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं। इसके बाद धनिया पाउडर,और गरम मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं। -
ग्रेवी बनाना:
इसमें मटन डालें और अच्छी तरह से चलाते हुए मिलाएं।मटन के टुकड़े में पानी डालकर अच्छी तरह से भूनें। 10-15 मिनट पकाए । -
फाइनल टच:
यदि आप केरला स्टाइल बना रहे हैं, तो इस स्टेज पर नारियल का दूध डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट और पकाएं। अंत में इसे धनिया पत्तियों और हरी मिर्च से गार्निश करें। -
परोसना:
गरमागरम मटन इस्टू को चावल, रोटी या नान के साथ परोसें।
मटन इस्टू के स्वास्थ्य लाभ
मटन इस्टू सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि पोषण में भी समृद्ध होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, और विटामिन B12 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
-
प्रोटीन का अच्छा स्रोत:
मटन में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों की मजबूती और विकास में सहायक होता है। -
हीमोग्लोबिन बढ़ाता है:
इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। -
हड्डियों को मजबूत करता है:
मटन में जिंक और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। -
मेटाबॉलिज्म को तेज करता है:
इसमें मौजूद बी-विटामिन्स शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। -
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है:
मटन में मौजूद जिंक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
मटन इस्टू को और स्वादिष्ट बनाने के टिप्स
-
धीमी आंच पर पकाएं:
धीमी आंच पर मटन पकाने से उसका स्वाद और नर्माहट बनी रहती है। -
मसालों का सही संतुलन:
बहुत ज्यादा तीखे मसाले डालने से इस्टू का असली स्वाद बिगड़ सकता है, इसलिए हल्के मसालों का इस्तेमाल करें। -
दही का उपयोग:
दही से ग्रेवी को क्रीमी टेक्सचर मिलता है और स्वाद बढ़ता है। -
ताजे मसालों का उपयोग करें:
यदि संभव हो तो ताजे पीसे हुए मसालों का उपयोग करें, इससे स्वाद दोगुना हो जाता है।
सवाल जवाब
मटन का कौन सा टुकड़ा अच्छा होता है ?
लोइन चॉप या बोनलेस लेग कट है उसके रीड़ से कमर तक का गोश्त । पैरो से पहले का हिस्सा होता है ।
मटन का मतलब ?
मटन का मतलब आमतौर पर वयस्क भेड़ का मांस है, मटन की 2 से 3 साल की उम्र की भेड़ो से आता है ।
मटन में कौन सा विटामिन होता है ?
पोषक तत्व घनतव के अनुसार, मटन आयरन और अन्य विटामिन की मात्रा अच्छी होती है। प्रोटीन आयरन और विटामिन बी 12 की मात्रा भी बहुत अच्छी होती है।
मटन कब नहीं खाना चाहिए ?
- संक्रमित होने पर
- अपच की समस्या होने पर
- कफ और पित्त असंतुलित होने पर ब्लीडिंग डिसऑडर में तव्चा सम्बंधित समस्याओ में
- गाठ हेल्थ ख़राब होने पर
मटन खाने के फायदे ?
- वजन घटने में मदद करता है –
- दिल के लिए लाभदायक मस्तिष्क के लिए फायदेमद
- रक्तलाप्ता से बचेंगे
- तनाव मुक्त होंगे
- पाचन में सुधार करने के लिए
मटन खाने के नुकसान ?
ज्यादा मटन खाने से हमारे ह्रदय स्वास्थ्य के लिए खतरनांक हो सकता है ।
मटन की तासीर क्या है ?
मटन की तासीर गर्म होती है ।
thank you!

Leave a Reply